इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

ग्रेटर नोएडा में दबंगई : टोल प्लाजा पर हूटर बजाकर तोड़े बूम बैरियर, रोकने पर कर्मचारी का सिर फाेड़ा

11 Jun 2026



नोएडा, 11 जून (एजेंसी.)। नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के लुहारली टोल प्लाजा पर देर रात कुछ वाहन सवारों ने बूम बैरियर तोड़ दिया। हूटर बजाते हुए एक दर्जन से अधिक गाड़ियां बिना टोल चुकाए निकल गईं। रोकने पर टोल कर्मियों से मारपीट की गई, जिसमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार सुबह पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लाेगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।




पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि यह घटना बुधवार रात की है। अज्ञात वाहन सवारों ने टोल प्लाजा पर आकर हूटर बजाना शुरू कर दिया। जब टोल कर्मियों ने बैरियर नहीं खोला, तो उन्होंने गाड़ियों से बूम बैरियर को तोड़ दिया और एक के बाद एक कई वाहन वहां से निकल गए। टोल कर्मचारियों द्वारा उन्हें रोकने और टोल शुल्क मांगने पर वाहन सवारों ने मारपीट शुरू कर दी। खुर्जा निवासी टोलकर्मी लोकमान सिंह ने बताया कि जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। रोपिताें ने लोकमान सिंह को गिराकर पीटा और ईंट-पत्थरों से हमला किया। इस हमले में लोकमान सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गए। हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायल टोलकर्मी लोकमान सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।


डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपिताें की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बम्हेटा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की स्कॉर्पियो कार को कब्जे में लिया है। कार के मालिक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Latest News