इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत

इंडियन सुपर लीग 2026-27 का कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर से होगा आगाज

26 Sep 2026



मुंबई, 26 सितंबर (हि.स.)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2026-27 सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नए सत्र की शुरुआत 10 अक्टूबर 2026 को होगी। पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। उद्घाटन मैच में बेंगलुरु एफसी का सामना स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली से श्री कांतीरवा स्टेडियम में शाम 5 बजे होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे फतोर्डा स्टेडियम में एफसी गोवा और चेन्नईयिन एफसी आमने-सामने होंगे।


2026-27 सत्र में कुल 13 टीमें हिस्सा लेंगी और पहले चरण में 78 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रशंसकों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए लीग में सप्ताहांत के मुकाबलों पर विशेष जोर दिया गया है। पहले चरण के 78 में से 53 मुकाबले यानी करीब 68 प्रतिशत मैच शुक्रवार, शनिवार या रविवार को खेले जाएंगे। अधिकांश मुकाबले शाम 5 बजे और 7:30 बजे शुरू होंगे।


सत्र में बेंगलुरु एफसी, चेन्नईयिन एफसी, चर्चिल ब्रदर्स, ईस्ट बंगाल एफसी, एफसी गोवा, इंटर काशी, केरल ब्लास्टर्स एफसी, मोहन बागान सुपर जायंट, मुंबई सिटी एफसी, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी, ओडिशा एफसी, पंजाब एफसी और स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली हिस्सा लेंगी।


पहली बार होगा गोवा डर्बी


2026-27 सत्र में कई नए मुकाबले और नए आयोजन स्थल देखने को मिलेंगे। 13 दिसंबर को फतोर्डा स्टेडियम में चर्चिल ब्रदर्स और एफसी गोवा के बीच होने वाला मुकाबला आईएसएल का पहला गोवा डर्बी होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।


लीग का विस्तार मणिपुर तक भी होगा। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी और स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के बीच 24 नवंबर को इंफाल के खुमान लंपक स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।


ईस्ट बंगाल करेगा खिताब का बचाव


मौजूदा चैंपियन ईस्ट बंगाल एफसी अपने खिताब का बचाव 18 अक्टूबर से शुरू करेगा। टीम फतोर्डा स्टेडियम में शाम 5 बजे चर्चिल ब्रदर्स के खिलाफ उतरेगी। एएफसी प्रतिबद्धताओं के कारण ईस्ट बंगाल पहले सप्ताह के मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेगा।


आईएसएल का बहुप्रतीक्षित कोलकाता डर्बी 29 नवंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में ईस्ट बंगाल एफसी अपने घरेलू मैदान विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में मोहन बागान सुपर जायंट की मेजबानी करेगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा।


नवंबर में अंतरराष्ट्रीय ब्रेक


फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो के कारण आईएसएल में 7 नवंबर से 20 नवंबर तक ब्रेक रहेगा। इस दौरान कोई लीग मुकाबला नहीं खेला जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अपनी राष्ट्रीय टीमों के साथ अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी पर जाने का अवसर मिलेगा।


पहले चरण में 10 अक्टूबर 2026 से 17 जनवरी 2027 तक 78 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद शीर्ष छह टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी। दूसरे चरण और प्लेऑफ के मुकाबलों का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।


इंटर काशी के घरेलू मुकाबलों का स्थल भी बाद में तय किया जाएगा। क्लब द्वारा अपने घरेलू मैदान की पुष्टि किए जाने के बाद इसकी जानकारी जारी की जाएगी।

Latest News