इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर

इंटरनेशनल ट्रेड शो में जेन जी का अंदाज, नुक्कड़ नाटक से सामाजिक मुद्दों पर दे रहे संदेश

27 Sep 2026

नोएडा, 27 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्पादों और सरकारी योजनाओं के प्रचार के बीच जेन जी का अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। किसी पवेलियन में अचानक ढोलक-ढपली की थाप और गीत की आवाज सुनाई देती है तो लोग रुककर उस ओर देखने लगते हैं। यहां मंच या बड़ी स्क्रीन के बजाय युवा छात्र-छात्राएं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर लोगों से संवाद कर रहे हैं। ‘आवाज’ समूह के युवा अलग-अलग पवेलियन में पहुंचकर वहां प्रदर्शित विषयों से जुड़े सामाजिक संदेश अपनी प्रस्तुतियों के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे हैं।


‘आवाज’ समूह की खासियत यह है कि युवा जिस पवेलियन में प्रस्तुति देने पहुंचते हैं, उसी से जुड़े विषय को नुक्कड़ नाटक का हिस्सा बनाते हैं। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के पवेलियन में समूह ने विद्युत ऊर्जा की बचत और पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखकर प्रस्तुति दी। गीत, संवाद और ढोलक-ढपली की थाप के साथ युवाओं ने बिजली के विवेकपूर्ण इस्तेमाल का संदेश दिया। प्रस्तुति के दौरान जुटी भीड़ को ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।


समूह ने ऊंचाई पर चढ़कर सेल्फी लेने की बढ़ती प्रवृत्ति को भी नुक्कड़ नाटक का विषय बनाया। अभिनय और संवाद के माध्यम से युवाओं ने बताया कि सोशल मीडिया के लिए तस्वीर या वीडियो बनाने के चक्कर में जोखिम उठाना हादसे का कारण बन सकता है। प्रस्तुति के जरिए लोगों से सुरक्षित व्यवहार अपनाने और जान जोखिम में डालकर सेल्फी लेने जैसी गतिविधियों से बचने की अपील की गई।


‘आवाज’ समूह ने सरकारी योजनाओं को भी अपनी प्रस्तुतियों में शामिल किया। समाज कल्याण विभाग की अभ्युदय योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलने वाले अवसरों को नुक्कड़ नाटक के जरिए समझाया गया। पात्रों और संवादों के माध्यम से विद्यार्थियों को योजना के तहत उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई और उन्हें शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।


‘आवाज’ समूह का नेतृत्व आईजीडीटीयू की छात्रा पीहू कर रही हैं। समूह में आरएमएल के पूर्व छात्र सूरज, अरविंदो कॉलेज के नितिन, नोएडा स्कूल ऑफ जर्नलिज्म की साखी और डीडीयू के अभिषेक शामिल हैं। अलग-अलग शिक्षण संस्थानों से जुड़े ये युवा कला और रंगमंच को जनजागरूकता का माध्यम बना रहे हैं।


ट्रेड शो में समूह की प्रस्तुतियां मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, सुरक्षित व्यवहार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी देने का माध्यम बन रही हैं। पवेलियन में आने वाले दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने के बाद युवा गीत, संवाद और अभिनय के जरिए संदेश देते हैं, जिससे सामाजिक मुद्दों पर सहज तरीके से लोगों का ध्यान खींचा जा रहा है।

Latest News