इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

इतिहास के पन्नों में 05 मई : संगीत सम्राट नौशाद की पुण्यतिथि, संघर्ष से शिखर तक का सफर

04 May 2026



इतिहास के पन्नों में 05 मई की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है। इसी दिन महान संगीतकार नौशाद अली की पुण्यतिथि मनाई जाती है, जिन्होंने भारतीय फिल्म संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 05 मई 2006 को दुनिया को अलविदा कहने वाले नौशाद अली का जीवन संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानी है।


संगीत के प्रति गहरी लगन के चलते वे अपने घर लखनऊ से निकलकर मुंबई पहुंचे, जहां शुरुआती दिनों में उन्हें फुटपाथ पर रहकर कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। वहीं उन्होंने सोना, खाना और काम की तलाश—सब कुछ किया। धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें उस्ताद झंडे खान के साथ काम करने का मौका मिला, जहां उन्हें मात्र 40 रुपए मासिक वेतन मिलता था। लेकिन यही अवसर उनके करियर की मजबूत नींव साबित हुआ।


नौशाद के जीवन का टर्निंग पॉइंट 1952 में आई फिल्म बैजू बावरा रही। इस फिल्म के संगीत ने उन्हें रातों-रात प्रसिद्धि दिलाई। फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।


उन्होंने कई ऐतिहासिक और यादगार फिल्मों में संगीत दिया, जिनमें मुगल-ए-आजम, मदर इंडिया, कोहिनूर, पाकीजा, गंगा जमुना, बाबुल और मेरे महबूब जैसी फिल्में शामिल हैं। भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए उन्हें 1981 में देश के सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


नौशाद अली का जीवन इस बात का प्रमाण है कि कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर कोई भी व्यक्ति कठिन से कठिन परिस्थितियों को पार कर सफलता की बुलंदियों तक पहुंच सकता है।


महत्वपूर्ण घटनाचक्र


1949 - भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई।


1961 - अमेरिका के पहले अंतरिक्ष यात्री कमांडर ऐलन शेपर्ड अपने अंतरिक्ष यान से अटलांटिक महासागर में उतरे। उन्हें एक हेलिकॉप्टर ने पानी से बाहर निकाला और शेपर्ड ने अपनी इस यात्रा को 'शानदार सैर' करार दिया।1999 - रोजाने प्रोदी यूरोपीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने।


1980 - लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों के कब्जे से आजाद कराया गया। ब्रिटिश एसएएस कमांडो ने पांच हमलावर ईरानी बंदूकधारियों को मार डाला और एक को हिरासत में लेकर इस नाटक का अंत किया।


2003 - भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू, बेल्जियम में गुय वेरहोफ्सराड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का पतन।


2005 - ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभाला।


2008 - पद्मविभूषण पं. किशन महाराज का अन्तिम संस्कार सम्पन्न।


2008 - एनटीपीसी के रिहन्द सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड मिला।


2008 - डिस्पोजल सीरिंज के आविष्कारक न्यूजीलैंड के कोलिन मार्डोक का निधन।


2010- आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का उड़ान परीक्षण सफल रहा। इसरो द्वारा विकसित तीन टन भार वहन क्षमता वाला यह राकेट देसी रॉकेटों में अब तक का सबसे भारी रॉकेट है। इसमें एयर ब्रीथिंग तकनीक युक्त स्क्रैमजेट इंजन मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है।


2010 - भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने नारको एनालिसिस, ब्रेन मैपिंग या पोलीग्राफ टेस्ट जैसी जांचों को व्यक्ति के संविधान में प्राप्त स्वदोषारोपण से छूट व निजी स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन बताकर अस्वीकार कर दिया।


2010 - राजस्थान सरकार द्वारा गुर्जरों को 01 प्रतिशत आरक्षण तत्काल और 04 प्रतिशत का बैकलॉग रखने के समझौते के बाद गुर्जरों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।


2010 - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सभी कोर्सों में सेक्स वर्कर्स और उनके आश्रितों की फ़ीस माफ करने की घोषणा की।


2017- इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया साउथ एशिया सैटेलाइट।


जन्म


1479 - सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का जन्म।


1818 - कार्ल मार्क्स - प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक।


1903 - अविनाशलिंगम चेट्टियार - भारतीय अधिवक्ता, गाँधीवादी नेता, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।


1911 - प्रीतिलता वादेदार - बंगाल की राष्ट्रवादी क्रांतिकारी थीं।


1916 - ज्ञानी जैल सिंह - भारत के पूर्व राष्ट्रपति।


1929 - अब्दुल हमीद कैसर - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।


1935 - आबिद सुरती - राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा हिन्दी-गुजराती साहित्यकार।


1936 - नरिन्दर नाथ वोहरा - व्यावसायिक अधिकारी और एक पूर्व प्रशासनिक सेवा अधिकारी (आईएएस) हैं।


1937 - मेजर होशियार सिंह - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।


1954 - मनोहर लाल खट्टर - हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता।


1956 - गुलशन कुमार - प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और व्यवसायी थे।


1970 - समरेश जंग - भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़।


निधन


1821 - नेपोलियन बोनापार्ट - फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता था।


1953 - आर. के. शनमुखम चेट्टी - राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे।


1961 - गोरख प्रसाद - गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक थे।


2006 - नौशाद अली - प्रसिद्ध फिल्मी संगीतकार।


2017 - लीला सेठ - भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश थीं।

Latest News