इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

इतिहास के पन्नों में 25 जनवरीः मतदाताओं को जागरूक करने का दिन

24 Jan 2026



प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान को लेकर कम होते रुझान को देखते हुए यह दिवस मनाया जाता है। पहली बार इसे वर्ष 2011 में मनाया गया। इसका उद्देश्य था कि देश भर के सभी मतदान केंद्र वाले क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष उन सभी पात्र मतदाताओं की पहचान की जाएगी, जिनकी उम्र एक जनवरी को 18 वर्ष हो चुकी होगी। इस सिलसिले में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे और उन्हें निर्वाचन फोटो पहचान पत्र सौंपे जाएंगे। पहचान पत्र बांटने का काम सामाजिक, शैक्षणिक व गैर-राजनीतिक व्यक्ति करेंगे। इस मौके पर मतदाताओं को एक बैज भी दिया जाएगा, जिसमें लोगो के साथ नारा अंकित होगा 'मतदाता बनने पर गर्व है, मतदान को तैयार हैं। मतदान दिवस बनाने का मुख्य कारण है कि लोगों को मतदान का महत्व बताया जाए ताकि लोग इसके प्रति जागरूक हों।


अन्य अहम घटनाक्रमः


2015 - मिस कोलम्बिया पोलिना वेगा वर्ष 2014 की मिस यूनिवर्स बनीं।


2010 - इराक की राजधानी बगदाद में तीन मिनी बसों में बम विस्फोट के जरिए होटलों को निशाना बनाया गया। इनमें कम से कम 36 व्यक्ति मारे गए और 71 अन्य घायल हो गए।


2009- केन्द्र सरकार ने पद्मश्री व पद्मभूषण पुरस्कारों की घोषणा की।


2008 -उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की।


-सरकार ने 13 लोगों को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित नागरिक अलंकरण पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषण की।


2006 - लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन जिनेवा में वार्ता के लिए सहमत।


2005 -‌‌‌ महाराष्ट्र के सतारा स्थित एक देवी के मंदिर में भगदड़‌ मचने से 300 से अधिक मरे।


2004 - अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।


2003 - चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता फेंग जू को देश निकाला दिया गया।


2002 - अर्जुन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले 'एयर मार्शल'बने।


- दो अमेरिकी सांसदों सहित 98 को पद्म सम्मान दिये जाने की घोषणा की।


1994 - तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह 'तुर्कसैट प्रथम' अटलांटिक महासागर में गिरा।


1992 - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्त्सिन ने अमेरिकी शहरों को लक्ष्य करके तैनात परमाणु प्रक्षेपास्त्रों को हटाने की घोषणा की।


1991 - यूगोस्लाविया में तनाव दूर करने के लिए सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं की बैठक हुई।


1983 - आचार्य विनोबा भावे को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा।


1980 ‌- मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।


1975 - शेख मुजीबुर्रहमान बांग्ला देश के राष्ट्रपति बने।


1971 - हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।


1969 - अमेरिका और उत्तरी विएतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ।


1959 - ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापार समझौता किया।


1952 - सार के प्रशासन को लेकर फ्राँस और जर्मनी के बीच विवाद हुआ।


1882 - वर्जीनिया वुल्फ का जन्म हुआ।


1839 - चिली में भूकम्प से 10,000 लोगों की मौत हुई।


1831 - पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की।


1755 - मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।


1579 - डच गणराज्य की स्थापना हुई।


1565 - तेल्लीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ।


जन्म


1970 - नायब सिंह सैनी - हरियाणा के मुख्यमंत्री हैं।


1958 - कविता कृष्णमूर्ति - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध पार्श्वगायिकाओं में से एक हैं।


1930 - राजेन्द्र अवस्थी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और 'कादम्बिनी पत्रिका' के सम्पादक।


1824 - माइकल मधुसूदन दत्त - बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि।


निधन


2019 - कृष्णा सोबती - प्रसिद्ध लेखिका, जिन्होंने हिन्दी की कथा-भाषा को अपनी विलक्षण प्रतिभा से अप्रतिम ताज़गी़ और स्फूर्ति प्रदान की।


2001 - विजयाराजे सिंधिया - 'भारतीय जनता पार्टी' की प्रसिद्ध नेता थीं।


1999 - जी.जी. स्वेल - लोकसभा के उपाध्यक्ष थे।


1969 - अनंता सिंह - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।


1953- नलिनी रंजन सरकार - भारतीय व्यापारी, उद्योगपति, अर्थशास्त्री और सार्वजनिक नेता थे।


1918- विलियम वेडरबर्न - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष।


महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव


अंतर्राष्ट्रीय कस्टम एवं उत्पाद दिवस


हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस


राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Latest News