इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

जौनपुरः दूध देने गए दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग में एक को लगीं तीन गोलियां

29 Jun 2026



जौनपुर, 29 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में सोमवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने डेयरी पर दूध देने गए दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि 9-10 हमलावरों ने पहले दोनों भाइयों को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर घायल होने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में एक भाई के हाथ में तीन गोलियां लगी हैं, जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


सिझवारा गांव निवासी बुद्धिराम और उनके भाई सुधीराम सोमवार सुबह परमानंदपुर स्थित डेयरी पर दूध देने पहुंचे थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने दोनों भाइयों को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों भाई भागे, लेकिन हमलावरों ने करीब 400 मीटर तक पीछा कर उनकी पिटाई की।आरोप है कि जब बुद्धिराम गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े, तब हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में बुद्धिराम के दाहिने हाथ में तीन गोलियां लगीं, जबकि सुधीराम के सिर में गंभीर चोट आई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दो दिन पहले भी बुद्धिराम के पुत्र विकास राजभर के साथ मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी केराकत अजय राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और एहतियातन पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Latest News