इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

जीटीए में प्रशासनिक गतिरोध खत्म करने की कवायद, आईएएस स्मृतिरंजन मोहंती बने प्रशासक

08 Sep 2026



कोलकाता, 08 सितंबर (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद गोरखा टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) के मुख्य कार्यकारी पद से अनीत थापा के इस्तीफे के बाद पहाड़ में बने प्रशासनिक गतिरोध को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने जीटीए में प्रशासक नियुक्त किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी स्मृतिरंजन मोहंती को जीटीए का प्रशासक बनाया गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कलिम्पोंग में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर इसकी जानकारी दी।


मुख्यमंत्री ने पहाड़ी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन और विकास कार्यों के लिए 250 करोड़ रुपये आवंटित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में भूस्खलन से प्रभावित 73 परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।


दरअसल, खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री मंगलवार को कलिम्पोंग नहीं पहुंच सके। वह सिलिगुड़ी स्थित उत्तरकन्या लौट आए और वहीं से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने चाय श्रमिकों के लिए इस वर्ष 20 प्रतिशत पूजा बोनस देने की घोषणा की। उन्होंने बंद चाय बागानों को फिर से खोलने के लिए भी राज्य सरकार की ओर से कदम उठाने की बात कही।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कलिम्पोंग की वे महिलाएं, जो अन्नपूर्णा योजना के तहत तीन हजार रुपये की सहायता पाने की पात्र हैं, लेकिन अब तक उन्हें राशि नहीं मिली है, उन्हें जल्द योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कलिम्पोंग की 15 हजार महिलाओं को पहले ही अन्नपूर्णा योजना की राशि मिल चुकी है। बाकी पात्र महिलाओं को भी इसका लाभ दिया जाएगा और कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित नहीं रहेगा।


मुख्यमंत्री ने कलिम्पोंग के लोगों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड की व्यवस्था करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा, उन्हें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में लाया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ की स्थायी समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने जीटीए में कथित संस्थागत भ्रष्टाचार को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया।


मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जीटीए में शिक्षक भर्ती और पेयजल व्यवस्था से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार हुआ तथा सरकारी धन की हेराफेरी की गई। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जीटीए में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके बाद अनीत थापा ने जीटीए के मुख्य कार्यकारी पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पहाड़ी क्षेत्र में प्रशासनिक गतिरोध की स्थिति बनी हुई थी।

Latest News