इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर

केरल में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले, बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा और बुजुर्गाें के लिए अलग बनेगा विभाग

18 May 2026


तिरुवनंतपुरम, 18 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केरल में मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन के नेतृत्व वाली नई सरकार ने सोमवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी फैसलों पर मुहर लगाई। सरकार ने महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गों के लिए कई राहतकारी योजनाओं का ऐलान कर अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया है। इन फैसलों को यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के चुनावी वादों को तेजी से लागू करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


केरल में सोमवार को एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत हुई। दस साल के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन राज्य की सत्ता में लौटा। केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद वीडी सतीशन की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सतीशन पत्रकाराें से वार्ता के दाैरान बताया कि कैबिनेट ने “इंदिरा गारंटी” कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू करने के प्रस्ताव काे मंजूरी दी। सरकार इसे 15 जून से लागू करेगी। इसकी पात्रता, संचालन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने और उनकी स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से लाखों महिलाओं को प्रत्यक्ष आर्थिक राहत मिलेगी और वे शिक्षा, रोजगार तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अधिक आसानी से यात्रा कर सकेंगी। सरकार का मानना है कि यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अलग विशेष विभाग स्थापित करने के प्रस्ताव काे भी मंजूरी देदी है। यह पहल देश में अपनी तरह की पहली हाेगी। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सतीशन ने कहा कि राज्य सरकार बुजुर्गों के कल्याण के लिए अंतरराष्ट्रीय मॉडलों का अध्ययन करेगी, विशेष रूप से जापान की वृद्धजन देखभाल व्यवस्था को ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बुजुर्गों के साथ कैसा व्यवहार करता है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्मानजनक, सुरक्षित और समावेशी वातावरण तैयार करने की दिशा में गंभीरता से काम करेगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और देखभाल से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के मानदेय और कल्याणकारी भुगतानों में वृद्धि और आशा कार्यकर्ताओं को अतिरिक्त तीन हजार रुपये देने और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी के प्रस्ताव काे भी मंजूरी दे दी। इसके अलावा मिड-डे मील से जुड़े खाना बनाने वाले कर्मचारियों, आयाओं और प्री-प्राइमरी शिक्षकों के मानदेय में भी एक-एक हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार होने पर सरकार भविष्य में और अधिक कल्याणकारी योजनाओं पर विचार करेगी। उन्होंने संकेत दिया कि सरकार समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए और भी योजनाएं लागू कर सकती है।


उन्हाेंने बताया कि कैबिनेट बैठक में ‘नव केरल यात्रा’ के दौरान पुलिस ज्यादती के आरोपों की विशेष जांच कराने का निर्णय भी लिया गया है। शिकायतों की निष्पक्ष जांच के बाद यदि कहीं कोई अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।


कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों को मंजूरी दी। वरिष्ठ विधायक जी. सुधाकरन को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। वहीं जयजू बाबू को राज्य का एडवोकेट जनरल और टी. आसफ अली को अभियोजन महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को नई सरकार की प्रशासनिक रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।


उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुबह वी.डी. सतीशन ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सरकार ने अपने पहले ही दिन जिन जनहितकारी योजनाओं की घोषणा की है, उससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि नई सरकार जनता से किए गए वादों को जल्द अमल में लाकर अपनी सक्रिय और कल्याणकारी छवि स्थापित करना चाहती है।--------------