इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर ईरान अमेरिका से युद्ध के लिए ‘पूरी तरह तैयार’, लेकिन कूटनीति का रास्ता भी खुला : अरागची

‘खेल का मतलब भूल जाना नहीं’ : यूक्रेनी खिलाड़ी पर आईओसी कार्रवाई को लेकर जेलेंस्की की आपत्ति

12 Feb 2026



कीव, 12 फरवरी (हि.स.)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के उस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें यूक्रेन के स्केलेटन रेसर व्लादिस्लाव हेरास्केविच पर प्रतिबंध लगाया गया। यह कार्रवाई उनके उस हेलमेट को लेकर हुई, जिस पर रूस के साथ युद्ध में मारे गए यूक्रेनी खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि दी गई थी।


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हेरास्केविच को प्रतियोगिता शुरू होने से कुछ ही मिनट पहले बताया गया कि उनकी मान्यता (अक्रेडिटेशन) रद्द की जा रही है। आखिरी समय पर किसी समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन वह सफल नहीं रही। IOC ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी पहनने का विकल्प सुझाया था, जिसे खिलाड़ी ने स्वीकार नहीं किया।


जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि साहस किसी भी पदक से अधिक मूल्यवान है। उनके अनुसार खेलों का उद्देश्य युद्ध और हिंसा को भुलाना नहीं होना चाहिए, बल्कि शांति को बढ़ावा देना होना चाहिए। उन्होंने आईओसी के फैसले को ओलंपिक मूल्यों 'निष्पक्षता और शांति' के विपरीत बताया।


यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस पर आरोप लगाया कि वह बार-बार ओलंपिक भावना का उल्लंघन करता रहा है। उन्होंने 2008 में जॉर्जिया, 2014 में क्रीमिया और 2022 में यूक्रेन पर हमलों का उल्लेख करते हुए कहा कि खेलों के दौरान युद्धविराम की अपीलों के बावजूद रूस सैन्य गतिविधियां जारी रखता है।


इस मुद्दे ने खेल और राजनीति के रिश्ते पर एक बार फिर बहस छेड़ दी है कि क्या अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पूरी तरह तटस्थ रह सकते हैं, या उन्हें मानवीय और नैतिक सवालों पर भी रुख लेना चाहिए।