इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

कोसी और गंगा की दोहरी मार: रंगरा के सधुवा और चापर में फसलें तबाह

26 Sep 2026

भागलपुर, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा प्रखंड में कोसी और गंगा नदी के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। प्रखंड के सधुवा और चापर गांव के आसपास का एक बड़ा भू-भाग पूरी तरह बाढ़ के पानी की चपेट में आ गया है।


खेतों में कई फीट पानी जमा होने के कारण सैकड़ों एकड़ में लगी और पककर तैयार खड़ी फसलें पूरी तरह डूबकर बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई हैं। इस तबाही ने क्षेत्र के सैकड़ों किसान परिवारों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है।


सधुवा और चापर गांव के जलमग्न खेतों को देखकर किसानों की आंखों में आंसू साफ देखे जा सकते हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने इस बार बेहतर उपज की उम्मीद में महंगे दाम पर बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर अपनी जमा-पूंजी लगा दी थी। कई किसानों ने महाजनों और बैंकों से कर्ज लेकर खेती की थी। अब फसल के पूरी तरह पानी में डूब जाने से उनकी महीनों की मेहनत और लागत दोनों पर पानी फिर गया है।


ग्रामीणों का कहना है कि कृषि ही उनके जीवनयापन का एकमात्र सहारा है। चापर गांव के किसानों ने दर्द बयां करते हुए कहा, "हमें उम्मीद थी कि फसल बेचकर न सिर्फ परिवार का खर्च चलाएंगे, बल्कि खेती के लिए लिया गया कर्ज भी समय पर चुका देंगे। लेकिन कुदरत की इस मार ने हमें कहीं का नहीं छोड़ा। अब महाजनों का कर्ज कैसे चुकाएंगे और आने वाले दिनों में बच्चों का पेट कैसे पालेंगे, यही चिंता रात-दिन सता रही है।


स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यदि बाढ़ का पानी जल्द उतर भी जाता है, तो खेतों में लंबे समय तक जलजमाव रहने के कारण मिट्टी की उर्वरा शक्ति और कृषि कार्य प्रभावित होना तय है। जमीन को सुखाने और दोबारा खेती योग्य बनाने में महीनों का समय लगेगा। ऐसे में किसानों को आगामी रबी या अन्य फसलों की तैयारी के लिए भारी अतिरिक्त आर्थिक मदद की जरूरत पड़ेगी, जो फिलहाल उनके पास नहीं है।


बाढ़ की इस विभीषिका से त्रस्त सधुवा और चापर के किसानों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से तत्काल राहत की गुहार लगाई है। किसानों ने मांग की है कि कृषि विभाग और स्थानीय प्रशासन अविलंब खेतों का भौतिक सर्वेक्षण (सर्वे) कराए। वास्तविक नुकसान का सही आकलन कर सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा और कृषि इनपुट अनुदान सीधे प्रभावित किसानों के खातों में भेजा जाए।


किसानों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो क्षेत्र में भुखमरी जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। फिलहाल, तबाही के इस मंजर के बीच किसानों की उम्मीदें अब सरकार और प्रशासनिक मदद पर टिकी हैं।

Latest News