इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

क्राइम ब्रांच व राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर दबोचा

18 Jan 2026



नई दिल्ली, 18 जनवरी (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक वांछित शूटर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान आगरा (उप्र) निवासी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू (23 ) के रूप में हुई है। आरोपित को उत्तम नगर से दबोचा गया, जो राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था।


क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने रविवार को बताया कि मार्च 2025 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित जवाहर नगर इलाके के एक व्यवसायी से चार करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी। व्यवसायी के इनकार करने पर गैंग ने अपने शूटर प्रदीप उर्फ गोलू को उसके घर पर फायरिंग करने का जिम्मा सौंपा था। वहीं मई 2025 में प्रदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यवसायी के आवास पर गोलियां चलाईं। इस मामले में जवाहर नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया। हालांकि जमानत पर रिहा होने के बाद उसने फिर से आपराधिक गतिविधियां शुरू कर दीं।


जमानत पर बाहर आने के बाद प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों को अवैध हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई शुरू कर दी। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।


उत्तम नगर से हुई गिरफ्तारी


दिल्ली में संगठित अपराध, रंगदारी और अवैध हथियारों के मामलों को देखते हुए क्राइम ब्रांच की एंटी गैंगस्टर स्क्वाड को सक्रिय किया गया था। इसी क्रम में इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर 16 जनवरी को राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर उत्तम नगर में छापा मारा और प्रदीप उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर आरोपित को आगे की जांच के लिए राजस्थान पुलिस के हवाले कर

दिया गया।

Latest News