इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत

कुलजीत सिंह चहल ने NDMC क्षेत्र में जलभराव रोकने की तैयारियों का लिया जायजा, खान मार्केट का भी किया मध्यरात्रि निरीक्षण

12 May 2026



नई दिल्ली, 12 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। आगामी मानसून को देखते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने जलभराव रोकने और नागरिक सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। NDMC के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने सोमवार सुबह परिषद क्षेत्र के विभिन्न जलभराव संभावित इलाकों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने भारती नगर, गोल्फ लिंक, तुगलक लेन और पंडारा रोड जैसे क्षेत्रों में जाकर जल निकासी और मानसून तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सिविल, विद्युत, उद्यान, स्वास्थ्य और सड़क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।


चहल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से जुड़े सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं और भारी बारिश के दौरान त्वरित कार्रवाई के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए।


उन्होंने बताया कि NDMC ने पहले चरण में 31 मार्च 2026 तक 100 प्रतिशत डी-सिल्टिंग कार्य पूरा कर लिया है, जबकि दूसरा चरण 15 जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। पहले चरण में 7,888 बेल माउथ, 4,833 गली ट्रैप और 8,913 मैनहोल की सफाई की जा चुकी है, जिससे जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी।


इसके अलावा कुलजीत सिंह चहल ने देर रात खान मार्केट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रही रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य, सिविल और अन्य विभागों के अधिकारी तथा आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि मौजूद रहे।


उन्होंने बताया कि खान मार्केट के मुख्य प्रवेश द्वार पर ग्रेनाइट स्टोन ब्लॉक लगाने और पुराने सीमेंट कंक्रीट फर्श को हटाने का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, अमृता शेरगिल मार्ग स्थित NDMC पार्किंग से खान मार्केट तक फुटपाथ निर्माण कार्य भी जारी है, जिसमें करीब 25 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।


चहल ने कहा कि खान मार्केट राजधानी के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक, व्यापारी और नागरिक आते हैं। ऐसे में “विकसित भारत” विजन के तहत यहां सौंदर्यीकरण और आधारभूत संरचना सुधार कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी हों और क्षेत्र में स्वच्छता, सफाई तथा नागरिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Latest News