इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

'लव एंड वॉर' में विक्की कौशल का नया अवतार, पोस्टर में दिखा जबरदस्त तेवर

26 Sep 2026

मुंबई, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक के बाद अब फिल्म से विक्की कौशल के दो पोस्टर्स सामने आए हैं। पोस्टर में विक्की का अंदाज बेहद इंटेंस और प्रभावशाली नजर आ रहा है। हाथ में सिगरेट और लाइटर लिए उनका लुक किरदार की गंभीरता और दबदबे को दर्शाता है। उनकी गहरी नजरें और दमदार व्यक्तित्व पोस्टर को खास बनाते हैं।


फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की जोड़ी एक साथ पर्दे पर नजर आएगी। तीनों कलाकारों के सामने आए पोस्टर्स में उनके किरदारों के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं, जिससे फिल्म की कहानी और इसके किरदारों को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ गई है। विक्की का लुक खास तौर पर उनके अब तक के स्क्रीन अवतारों से अलग नजर आ रहा है। संजय लीला भंसाली की भव्य सिनेमाई शैली में उनका यह अंदाज फिल्म की दुनिया में एक अलग तीव्रता जोड़ता दिखाई दे रहा है।


संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लेकर लंबे समय से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है और एक-एक करके सामने आ रहे पोस्टर्स ने इसे और बढ़ा दिया है। फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Latest News