इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत

मारुति ने पेट्रोल पंपों पर वाहन सर्विस के लिए इंडियन ऑयल से हाथ मिलाया

12 Jan 2026



नई दिल्‍ली, 12 जनवरी (हि.स)। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने ग्राहकों की सुविधाओं और कारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने देशभर में स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के कई पेट्रोल पंपों पर वाहन सर्विस सुविधाएं स्थापित करने के लिए साझेदारी की है।


मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को कहा कि ग्राहक इन केंद्रों पर नियमित रख-रखाव, छोटी-मोटी मरम्मत और यहां तक कि बड़ी ‘सर्विसिंग’ भी करा सकेंगे। इससे कारों की देखभाल आसान और अधिक सुलभ हो जाएगी। कंपनी ने बताया कि यह सहयोग परिवहन और ऊर्जा क्षेत्र को एक साथ लाने और ग्राहकों आईओसीएल ने आगे कहा कि यह पहल उसके सर्विस नेटवर्क को और मजबूत करेगी, जिसका विस्तार पहले से ही भारत के 2,882 शहरों में 5,780 से अधिक सर्विस सेंटर तक है।


मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी अधिकारी (सर्विस) राम सुरेश अकेला ने कहा कि भारत के सबसे भरोसेमंद महारत्न उद्यमों में से एक आईओसीएल के साथ साझेदारी करके हम उनकी बेजोड़ पहुंच का लाभ उठाएंगे, ताकि अपनी ‘बिक्री के बाद की सेवाओं’ को उन स्थानों तक ले जा सकें, जहां हमारे ग्राहक अक्सर आते-जाते हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि यह सहयोग परिवहन और ऊर्जा क्षेत्र को एक साथ लाने और ग्राहकों को बेहतर सेवा अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के निदेशक (विपणन) सौमित्र पी श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी मूल्यवर्धित सेवाओं के माध्यम से पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Latest News