इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर ईरान अमेरिका से युद्ध के लिए ‘पूरी तरह तैयार’, लेकिन कूटनीति का रास्ता भी खुला : अरागची

मस्ती भरे अंदाज में रिलीज हुआ \'वेलकम टू द जंगल\' का नया गाना \'ओ मेरे बलम\'

25 Jun 2026


अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर और पहले रिलीज हुए गानों को मिले शानदार प्रतिसाद के बाद अब निर्माताओं ने इसका नया गाना 'ओ मेरे बलम' जारी कर दिया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।


यूट्यूब पर जारी किए गए इस गीत के वीडियो में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। गाने को काव्याकृति और साकेत बैरोलिया ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल फरहाद शामजी ने लिखे हैं। वहीं, संगीत आनंद राज आनंद ने तैयार किया है। रंग-बिरंगे विजुअल्स और मस्तीभरे अंदाज से सजा यह गीत फिल्म की कॉमिक और मनोरंजक दुनिया की झलक पेश करता है।


फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव समेत कई सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म के 'वेलकम टू द जंगल' टाइटल ट्रैक, 'दीवाने हैं', 'तेरा पैसा मेरा पैसा' और 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' जैसे गाने भी रिलीज हो चुके हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को भरपूर कॉमेडी और मनोरंजन का वादा करती है।