इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन खारिज पर गरमाई राजनीति, रातभर आयोग के दफ्तर के बाहर बैठे कांग्रेस नेता

10 Jun 2026



- दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलेगा कांग्रेस का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल


भोपाल, 10 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज) । मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद सूबे से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है। हलफनामे में कथित अनियमितताओं को आधार बनाकर मंगलवार को किए गए इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस ने अब चुनाव आयोग से समय मांगा है।


दरअसल, यह पूरा विवाद मंगलवार को तब शुरू हुआ जब भाजपा की तरफ से मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई गई। भाजपा का आरोप था कि कांग्रेस उम्मीदवार ने अपने शपथ पत्र में हैदराबाद की एक अदालत में लंबित चल रहे एक पुराने मामले की जानकारी को जानबूझकर छुपाया है। इस आपत्ति पर संज्ञान लेते हुए रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने नटराजन को कारण बताओ नोटिस जारी कर शाम 5:30 बजे तक जवाब पेश करने का समय दिया। कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से दाखिल किए गए स्पष्टीकरण से असंतुष्ट होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा की आपत्ति को सही माना और नामांकन निरस्त करने का अंतिम फैसला सुना दिया। इसके विरोध में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भोपाल और दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।


भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार समेत कई पदाधिकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दफ्तर पहुंच गए। गेट के बाहर रोके जाने पर कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और रात में निर्वाचन आयोग के दफ्तर के सामने सड़क पर ही लेट गए। कांग्रेस नेताओं का यह धरना रातभर जारी रहा।


इस पूरे गतिरोध को लेकर कांग्रेस का एक 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12:00 बजे दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराएगा। प्रतिनिधिमंडल में केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, दीपा दासमुंशी, विवेक तन्खा, मीनाक्षी नटराजन, मोहम्मद अली खान और उमर होडा

शामिल हैं।

Latest News