इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल, गिरफ्तार

24 Jan 2026


फर्रुखाबाद 24 जनवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के थाना कमालगंज क्षेत्र में शनिवार भोर में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल हो गया।



क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय कुमार ने बताया कि घायल बदमाश राजकिशोर बालीपुर का निवासी है।वह चोरी के मामले में वांछित था।


थाना कमालगंज पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति लेन गांव नगला खेम रैगई के पास बैठे हैं, जो किसी घटना को अंजाम देने को फिराक में हैं। इस सूचना पर कमालगंज पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही शातिर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। अपना बचाव करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चलाई। गोली एक व्यक्ति के पैर में लगी और घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान राज किशोर के रूप में हुई।


क्षेत्राधिकार अमृतपुर संजय कुमार ने बताया कि राजकिशोर शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर 25 हजार रूपये का इनाम था। उसने नवाबगंज शमशाबाद तथा कमालगंज में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था, जिसे आज मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। घायल राज किशोर को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज भेजा। डॉक्टर ने उसे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।



Latest News