इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म

27 Sep 2026

आइची-नागोया, 27 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेलों में रविवार को भारत को बैडमिंटन में निराशा हाथ लगी। महिला एकल में दिग्गज खिलाड़ी पीवी सिंधू कड़े मुकाबले में हार गईं, जबकि युवा खिलाड़ी उन्नति हुड्डा को भी महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। महिला युगल और मिश्रित युगल में भी भारत को हार मिली।


बैडमिंटन के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु चीन की चेन यू फेई से कड़े मुकाबले में 21-11, 18-21, 10-21 से हार गईं। मुकाबले में सिंधु ने शानदार शुरुआत की और पहला गेम 21-11 से अपने नाम किया।


हालांकि, दूसरे गेम में चेन यू फेई ने जोरदार वापसी की। दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन चीनी खिलाड़ी ने 21-18 से गेम जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। निर्णायक गेम में चेन ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और 21-10 से गेम जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।


सिंधु ने एशियाई खेलों के इस संस्करण में राउंड ऑफ 32 में चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियान को 21-19, 21-14 से हराया था। इसके बाद उन्होंने राउंड ऑफ 16 में जापान की टोमोका मियाजाकी को 21-9, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। सिंधु ने एशियाई खेलों में अब तक दो पदक जीते हैं, लेकिन इस बार उनका तीसरा पदक जीतने का सपना क्वार्टर फाइनल में टूट गया।


उन्नति ने यामागुची को दी कड़ी चुनौतीमहिला एकल के एक अन्य क्वार्टर फाइनल में 19 वर्षीय उन्नति हुड्डा को जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ 16-21, 21-14, 17-21 से हार झेलनी पड़ी। उन्नति ने दुनिया की शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल यामागुची को कड़ी चुनौती दी, लेकिन निर्णायक गेम में जापानी खिलाड़ी ने बाजी मार ली। उन्नति ने इससे पहले राउंड ऑफ 32 में मलेशिया की लिंग चिंग वोंग को 21-14, 20-22, 21-19 से हराया था। इसके बाद उन्होंने इंडोनेशिया की कुसुमा वर्दानी को 21-19, 21-13 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था।


महिला और मिश्रित युगल में भी मिली हारइससे पहले भारत की ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को महिला युगल क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की थिनाह मुरलीथरन और पर्ली टैन ने 21-18, 21-9 से हराया। वहीं मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में तनिशा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला को चीन की जोड़ी यान जे फेंग और डोंगपिंग हुआंग के खिलाफ 14-21, 21-18, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। ---

------------

Latest News