इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल में लगातार बारिश से बिजली व्यवस्था गड़बड़ाई, कुल 1,303 मेगावाट क्षमता प्रभावित हुई हाथरस: घर में खून से लथपथ मिला रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी का शव तृणमूल सांसद शत्रुघन सिन्हा ने केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर साधा निशाना रांची में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी अयोध्या: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप रम्मीकल्चर ऐप मामले में ईडी ने 442.35 करोड़ की संपत्ति अटैच की, अब तक 2,843 करोड़ की संपत्ति जब्त-फ्रीज अन्य पिछड़ा वर्ग परिवारों की पुत्री के विवाह के लिए मिलेगा 20,000 रुपये का अनुदान करोड़ों की लागत से बनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन उद्घाटन से पहले दरकी, एनएचएआई ने शुरू की जांच एशियाई खेल: स्क्वैश में भारत को दो रजत, अभय और अनाहत ने जीते पदक पॉलीहाउस की रंगीन शिमला मिर्च से शहद तक, ट्रेड शो में चमका मेरठ का कृषि कारोबार बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश रामायण\' के नए पोस्टर में दिखा राम-सीता-लक्ष्मण का दिव्य रूप एशियाई खेल : पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में हारीं, बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील

बेटियों की सुरक्षा पर कृति सेनन ने उठाई आवाज, बेटी दिवस पर दिया खास संदेश

27 Sep 2026

मुंबई, 27 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज.)। बेटी दिवस के मौके पर अभिनेत्री कृति सेनन ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अहम सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बेटी दिवस मनाने के साथ-साथ समाज को यह भी सोचना चाहिए कि आज कितनी युवा महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर अपनी सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्क रहना पड़ता है। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में कृति ने रोजमर्रा की उन परिस्थितियों का जिक्र किया, जिनसे कई लड़कियां गुजरती हैं।


कृति ने बताया कि लाइव लोकेशन शेयर करना, साथ में पेपर स्प्रे रखना, अकेले पैदल जाने के बजाय कैब लेना या सुरक्षित महसूस करने के लिए किसी को फोन करना आज कई महिलाओं की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने सवाल किया कि अगर कोई बेटी फोन करके बताए कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं या वह अकेले घर लौटते समय बार-बार पीछे मुड़कर देख रही है, तो उसके परिवार को कैसा महसूस होगा। अभिनेत्री ने कहा कि बेटी दिवस का वास्तविक अर्थ तभी होगा, जब महिलाएं बिना डर के सार्वजनिक स्थानों पर अपनी जिंदगी जी सकें।


कृति ने अपने संदेश में ऐसे समाज की जरूरत पर जोर दिया, जहां कोई महिला रात में अकेले घर लौट सके, अंधेरे के बाद पार्क में बैठ सके, अपनी पसंद के कपड़े पहन सके और बिना किसी डर के सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह दिन आए जब बेटियों को सुरक्षित पहुंचने के बाद बार-बार अपनी लोकेशन बताने वाले संदेश न भेजने पड़ें। कृति की इस पोस्ट ने महिलाओं की सुरक्षा और समाज की जिम्मेदारी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है।

Latest News