इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

नेपाल में बाढ़ से 12 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह बंद, 431 मेगावाट बिजली उत्पादन बाधित

27 Aug 2026



काठमांडू, 27 अगस्त (एजेंसी)। रसुवा स्थित भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ के कारण नेपाल की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता का करीब 10 प्रतिशत प्रभावित हुआ है। बाढ़ से विद्युत उत्पादन, प्रसारण और वितरण संरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचने के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था चुनौतीपूर्ण बन गई है।


प्रारंभिक विवरण के अनुसार, बाढ़ के कारण 431.1 मेगावाट क्षमता वाले 12 विद्युत उत्पादन केंद्र बंद हो गए हैं। निर्माणाधीन 15 जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। इन परियोजनाओं की कुल क्षमता करीब 470 मेगावाट है।


प्रसारण व्यवस्था की बात करें तो त्रिशूली 220 केवी 3 बी हब सबस्टेशन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा 132, 66 और 220 केवी की विभिन्न प्रसारण लाइनों तथा टावरों को भी बाढ़ से नुकसान पहुंचा है। बाढ़ के कारण रसुवा जिले में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। वहीं नुवाकोट, धादिङ और गोरखा के विभिन्न इलाकों में विद्युत सेवा आंशिक रूप से प्रभावित हुई है।


ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिंचाई मंत्री विराज भक्त श्रेष्ठ के अनुसार, नेपाल विद्युत प्राधिकरण बिजली की मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए उच्च प्राथमिकता के साथ काम कर रहा है। अब तक प्राधिकरण विद्युत प्रणाली को संतुलित रखने में सफल रहा है, लेकिन बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान के कारण आने वाले दिनों में और चुनौतियां सामने आ सकती हैं। इसे देखते हुए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।


इसी बीच, विभिन्न विद्युत परियोजनाओं और संरचनाओं में कार्यरत 196 से अधिक कर्मचारी और मजदूरों से संपर्क कट गया है। मंत्री श्रेष्ठ ने बताया कि उनकी तलाश और बचाव अभियान जारी है।


बचाव कार्य तथा बिजली सेवा बहाल करने के लिए नेपाल विद्युत प्राधिकरण के 15 से अधिक वाहनों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है। इसके अलावा अतिरिक्त बचाव और तकनीकी टीमों को भी प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है।


वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए बिजली आपूर्ति बहाल करने, क्षतिग्रस्त संरचनाओं की मरम्मत एवं पुनर्स्थापना करने तथा संपर्कविहीन कर्मचारियों और मजदूरों की तलाश व बचाव का काम स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित निकायों के समन्वय में किया जा रहा है।


मंत्री श्रेष्ठ ने कहा कि सरकार ने फिलहाल मानवीय सुरक्षा, खोज एवं बचाव तथा आवश्यक विद्युत सेवा की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसके साथ ही बाढ़ से हुए नुकसान का विस्तृत विवरण जुटाने और तकनीकी मूल्यांकन का काम भी जारी है।


उन्होंने कहा कि अब तक विद्युत प्रणाली को संतुलित रखने में सफलता मिली है, लेकिन बाढ़ से हुए बड़े पैमाने के नुकसान के कारण आने वाले दिनों में अतिरिक्त चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियों और प्रबंधन को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Latest News