इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

नेपाल में चुनावकर्मियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत, 7 घायल

03 Mar 2026



काठमांडू, 03 मार्च (हि.स.)। नेपाल में आम चुनावों की तैयारियों के बीच रामेछाप जिले में चुनाव कर्मियों और चुनाव सामग्री ले जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गये। मरने वाले में एक जूनियर पुलिस अधिकारी और एक मतदान कर्मचारी भी शामिल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या 'ना 7 ख 6768' सोमवार देर रात रामेछाप जिले के सिरुबारी क्षेत्र में सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।


इस दुर्घटना में नेपाल पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक परशुराम यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं मतदान अधिकर्ता डोर प्रसाद घिमिरे ने मन्थली अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रमुख जिला अधिकारी श्याम कृष्ण थापा ने इसकी पुष्टि की है। वाहन रामेछाप के देउराली की ओर जा रहा था और उसमें मतदान ड्यूटी के लिए नियुक्त कर्मियों के साथ चुनाव सामग्री भी लदी हुई थी।


घिमिरे को रामेछाप नगरपालिका–2 के वार्ड कार्यालय भवन में स्थित संघुटार मतदान केंद्र में मतदान अधिकृत के रूप में तैनात किया गया था। वह रामेछाप नगरपालिका–3 के संघुटार स्थित सरकारी विद्यालय में शिक्षक थे। दुर्घटना में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान भीम बहादुर मानन्धर, सम्बर बहादुर मानन्धर, कृष्ण प्रसाद घिमिरे, दुर्गा कार्की, सबीना खड्का, केदार कुमार रोका और पूजा देवी सुनुवार के रूप में हुई है।


सीडीओ थापा के अनुसार, घायलों को आगे के उपचार के लिए हवाई मार्ग से काठमांडू भेजा गया है।

Latest News