इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी

नोएडा में असम की युवती की चाकू से गोदकर हत्या, पड़ोसी के कमरे में मिला शव

11 Aug 2026



नोएडा, 11 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र स्थित बरौला गांव में पीजी में रहने वाली पूर्वोत्तर राज्य असम निवासी एक युवती का लहूलुहान शव उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक के कमरे में मिला है। उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीजी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लोगों में चर्चा है की युवती के साथ गलत काम करने के बाद उसकी हत्या की है।


थाना सेक्टर 49 के प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि असम के डिब्रूगढ़ जिला निवासी महक अहमद (18) मौजूदा समय में सार्थक बंसल की बरौला गांव में स्थित पीजी में रहती थी। उनके साथ एक अन्य युवती संजना भी असम से दिल्ली नौकरी करने के लिए आई थी। वह भी महक के साथ पीजी में रहती है।


उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले बिहार के जनपद कटिहार निवासी अब्दुल रहमान से महक अहमद की बातचीत शुरू हुई। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त की रात को महक अब्दुल रहमान के कमरे में गई थी। लेकिन वह अपनी पीजी में नहीं आई। उसकी सहेली संजना को जब वह दो दिन नहीं मिली तो उसने बीती रात को उसकी तलाश की। अंतिम समय महक अब्दुल रहमान के कमरे में जाती हुई दिखाई दी थी।


उन्होंने बताया कि संजना ने पीजी मालिक को सूचना दी। वह मौके पर आए। अब्दुल रहमान का कमरा बंद था। उन्हे उसके कमरे से बदबू आई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ कर देखा तो महक कमरे में लहूलुहान अवस्था पर पड़ी थी। उसकी मौत हो चुकी थी।


उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आज शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। पुलिस ने डॉक्टरों को लिखा है कि इस बात की भी जांच की जाएगी की कहीं युवती के साथ कोई गलत काम तो नहीं हुआ है।


उन्होंने बताया कि पीजी संचालक सार्थक की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मृतका की सहेली संजना से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह तथा महक दोनों असम से दिल्ली में अपना कैरियर बनाने आई थी। संजना ने पुलिस को यह भी बताया कि कई बार महक डेटिंग एप के माध्यम से दोस्ती करके घर से कुछ दिनों के लिए चली जाती थी। इसलिए उसे लगा कि वह वापस आ जाएगी।


उन्होंने बताया कि आरोपित फरार है, उसकी तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।