इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

नोएडा में आवागमन होगा सुगम, जून माह से चलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें

27 May 2026



नोएडा, 27 मई (एजेंसी)। नोएडा के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने जून महीने से शहर में ई-बसें चलाने की तैयारी की है। ऐसा दावा है कि करीब दो सप्ताह में ट्रायल के तौर पर बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। इन बसों का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 30 रुपये होगा।


प्राधिकरण के अधिकारियों ने बुधवार काे बताया कि पहले 100 ई-बसें चलाने की तैयारी है। 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइटों के उड़ाने भरने के साथ ही अधिकांश ई-बसों को चलाना शुरू कर दिया जाएगा। इनमें 10 डबल डेकर बसें होंगी, जबकि बाकी 90 बसें नौ और 12 मीटर की होंगी। डबल डेकर बसें बॉटेनिकल गार्डन से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए परी चौक तक चलेंगी। इन बसों का रूट दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और जेवर एयरपोर्ट तक होगा। इन बसों के लिए मासिक पास कितने रुपये का होगा, इस पर अभी अधिकारियों के बीच विचार-विमर्श चल रहा है।अधिकारियों ने बताया कि इन बसों में टिकट बुक करने के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। यात्री बस में चढ़कर भी कंडक्टर से टिकट ले सकेंगे। इन बसों के रूट फाइनल कर लिए गए हैं। सभी रूटों पर 15-15 मिनट के अंतराल पर बसें मिलेंगी। वहीं, 5 बसों को स्टैंडबाय पर रखा जाएगा।


इस बारे में नोएडा विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह का कहना है कि इसी सप्ताह यूपी रोडवेज निगम से एमओयू की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद जून के पहले सप्ताह से कुछ रूटों पर ट्रायल के तौर पर बसें चलाई जाएंगी। 15 जून से कुछ रूट पर बसें सुचारू रूप से चलानी शुरू कर दी जाएंगी।अधिकारियों का कहना है कि जिन रूट पर ये ई-बसें चलाई जाएंगी, वहां से ई-रिक्शा को हटाया जाएगा। इससे लोग बसों में ही सफर करेंगे। सेक्टर-90 बस डिपो में 20 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जिसमें 50 बसों को चार्ज करने की व्यवस्था होगी। बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड पर चार वैकल्पिक चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था की जाएगी।

Latest News