इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर ईरान अमेरिका से युद्ध के लिए ‘पूरी तरह तैयार’, लेकिन कूटनीति का रास्ता भी खुला : अरागची शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव डेविड बून बने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम चेयरमैन ईरान का दावा - आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका का दूसरा अंडरवॉटर ड्रोन पकड़ा एशियाई खेल 2026: बारिश ने भारत-अफगानिस्तान मुकाबला धोया, टीम इंडिया सेमीफाइनल में राजस्थान में फिर बदला मौसम, 13 जिलों में तेज हवा-बारिश का यलो अलर्ट नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बिहार में गंडक नदी में गहराया बाढ़ का खतरा एशियाई खेल 2026: हांगकांग के खिलाफ मुकाबला रद्द होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल में एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत एशियाई खेल: महिला टीम स्क्वॉश में भारत ने चीन को हराया; पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग पर दर्ज की जीत भारी बारिश से नेपाल के चार जिले सड़क संपर्क से कटे, कई प्रमुख राजमार्ग पूरी तरह बंद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल की कई जलविद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में पदक पक्का किया, सेमीफाइनल में पहुंचीं नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 की मौत और एक लापता अफगानिस्तान का दावा- नूरिस्तान में 28 लड़ाके ढेर, पाकिस्तान पर घुसपैठ में मदद का आरोप

नोएडा प्रॉपर्टी डीलर की आत्महत्या के मामले में नया मोड़, बहू समेत पांच लोग खिलाफ मुकदमा दर्ज

05 May 2026



नोएडा, 05 मई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के जयपुरिया प्लाजा में एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा 3 दिन पूर्व की गयी आत्महत्या के मामले में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की शिकायत पर उसकी बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसकी बहू ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके पति को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ले लिया था। वह 30 लाख रुपए की और मांग कर रही थी। पैसे नहीं देने पर उसने थाना सेक्टर 39 में उनके खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज करवाया था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने मंगलवार काे बताया कि श्रीमती गीता पत्नी फूल सिंह ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह खोड़ा कॉलोनी निवासी रूबी यादव से उनके बेटे निखिल यादव की वर्ष 2017 में शादी हुई थी। उनके अनुसार शादी के बाद से ही रूबी ने उनके पति को ब्लैकमेल करके पैसा मांगना शुरू कर दिया। कभी 2 लाख कभी ढाई लाख मांगती थी। नहीं तो जान से मारने की धमकी देती थी। उनके अनुसार रूबी अपने भाई शुभम यादव द्वारा कई बार में उनसे 15 लाख रुपए ले चुकी थी, और अब 30 लाख रुपए की मांग कर रही थी। पैसे नहीं देने पर वह घर छोड़कर चली गई। अपने साथ वह सारे जेवरात आदि ले गई। इसके बाद उसने थाना सेक्टर 39 में उनके पति के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया। महिला का आरोप है कि इस बात से आहत उनके पति ने मानसिक तनाव के चलते सेक्टर 26 स्थित जयपुरिया प्लाजा के अपने ऑफिस में पंखे से फंदा लगा लिया। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई


महिला का आरोप है कि उनकी बहू उनकी पूरी संपत्ति की मांग कर रही थी। इसी दबाव के चलते उनके पति फूल सिंह यादव ने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पत्नी गीता की शिकायत पर उनकी बहू रूबी, रूबी के भाई शुभम, नीरज, भाभी श्रीजी तथा पिता ओमवीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रूबी द्वारा थाना सेक्टर 39 में दर्ज कराये गये मुकदमे में पुलिस को कुछ ऑडियो प्रस्तुत किया था, जिसमें उसके ससुर उसके प्रति काफी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। इस मामले में रूबी ने कोर्ट में भी अपना बयान दर्ज करवाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।