इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

17 May 2026



हल्द्वानी , 17 मई (एजेंसी)। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी के विरोध में आज महानगर कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी ने बुद्ध पार्क में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ने का काम कर रही है।


परिवहन, खाद्य सामग्री व आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।कांग्रेसजनों ने एक स्वर में केंद्र सरकार से पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस लेने की मांग की।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एड. गोविंद सिंह बिष्ट ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है।


चुनाव समाप्त होते ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि उसे आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। महंगाई आज चरम पर है, लेकिन केंद्र सरकार केवल प्रचार और जुमलों की राजनीति में व्यस्त है।” उन्होंने कहा कि “देश का आम नागरिक महंगाई से त्रस्त है, युवा बेरोजगार है, किसान परेशान है और भाजपा सरकार कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी त


प्रदर्शन में जिला महामंत्री मलय बिष्ट, राजू सुयाल, जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस इं. सुमित कुमार, हेमन्त साहू, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, डॉ. मयंक भट्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, विनोद कुमार, निर्मला जोशी, विमला सांगूड़ी, राधा आर्य, जूही चुफाल, रेनू तोमर, हेमा देवी, स्वाति जोशी, पुष्पा देवी, गोविंद बगड़वाल, नवीन सांगूड़ी, गिरीश पांडे, संजू उप्रेती, सूरज प्रकाश, दिवेश तिवारी, बबलू बिष्ट, त्रिलोक बनोली, लाल सिंह पवार, कुंदन बिष्ट, कानू बिष्ट, हिमांशु जोशी, एड. भानु कबड़वाल, गिरीश तिवारी, भुवन तिवारी, ठाकुर चंद्र मोहन सिंह,राजा रवि पांडे, मनोज टम्टा, उदित करायत, कैलाश साह, साद अली, अमित रावत, नितिन भट्ट, ज्ञान सिंह थापा, गोविंद बिष्ट, राज कुमार, हेमन्त पंत, राजू बिष्ट आदि शामिल रहे।

Latest News