इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

फिच ने वित्त वर्ष 2026-27 की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.9 फीसदी किया

23 Sep 2026

नई दिल्ली, 23 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मूडीज के बाद रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने भी बुधवार को चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के अनुमान को 6.4 फीसदी से बढ़ाकर 6.9 फीसदी कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने (अप्रैल-जून) पहली तिमाही में मजबूत आर्थिक वृद्धि दर के साथ र्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का हवाला दिया है।


फिच ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 में कुल जीडीपी वृद्धि 6.9 फीसदी रहेगी, जो जून में लगाए गए उसके 6.4 फीसदी के अनुमान से अधिक है। फिच ने कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 फीसदी की वृद्धि दर यह दर्शाती है कि 2026 की पहली छमाही में व्यापार शर्तों में आई बड़ी गिरावट के बावजूद अमेरिकी-ईरान युद्ध से लगे झटके के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने मजबूती दिखाई है।


रेटिंग एजेंसी फिच ने कहा कि निजी निवेश की संभावनाएं अधिक मजबूत दिख रही हैं और हमें उम्मीद है कि निवेश में 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि होगी। गैर-खाद्य ऋण की वृद्धि दर जुलाई में सालाना आधार पर 19 फीसदी रही। फिच के अनुसार शेष वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि की गति धीमी पड़ने की संभावना है।


फिच ने कहा कि मजबूत मांग, कीमतों में वृद्धि और प्रतिकूल आपूर्ति संबंधी घटनाक्रमों को देखते हुए हमारा अनुमान है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) अक्टूबर की मौद्रिक नीति समीति की समीक्षा बैठक में रेपो रेट में 0.25 फीसदी तक बढ़ोतरी कर इसे 5.5 फीसदी कर देगा। देश की अर्थव्यवस्था पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी थी, जबकि वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 फीसदी की वृद्धि दर से बढ़ा है। पिछले हफ्ते मूडीज रेटिंग्स ने भी भारत की आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को छह फीसदी से बढ़ाकर सात फीसदी कर दिया था।

Latest News