इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी

फिरोजाबाद आया अग्निवीर सूरज यादव का पार्थिव शरीर, नम आंखों से दी विदाई

09 Jan 2026



फिरोजाबाद, 09 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात अग्निवीर सूरज यादव (22) के निधन के बाद शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव गुदाऊं पहुंचा तो शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।


थाना लाइनपार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुदाऊं निवासी पिता गंगा सिंह यादव ने बताया कि अग्निवीर सूरज यादव (22) का बीते मंगलवार को अचानक तबीयत खराब हो जाने से निधन हो गया था। वह पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात थे। सूरज अप्रैल 2024 में फौज में भर्ती हुए थे। पिता ने बताया कि तीन भाई और एक बहन में सूरज सबसे छोटे थे। बड़े भाई विकास मजदूरी करते हैं। दूसरे भाई विवेक पढ़ाई कर रहे हैं। हाल ही में 27 दिसंबर को बहन की एयरफोर्स में नौकरी लगी है।


अग्निवीर सूरज यादव का पार्थिव शरीर शुक्रवार को पैतृक गांव लाया गया तो हर आंख नम हो गई। पूरे सैन्य सम्मान के साथ अग्निवीर सूरज यादव का अंतिम संस्कार किया गया। भाजपा विधायक मनीष असीजा, सपा विधायक डॉ मुकेश वर्मा, पूर्व एमएलसी सपा डॉ दिलीप यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उन्हें कांधा देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।


पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित चौराहे का नाम अग्निवीर सूरज यादव के नाम पर रखे जाने और समाधि स्थल बनाने की मांग की है।


इस दौरान एसडीएम टूण्डला अंकित वर्मा, तहसीलदार राखी शर्मा, सीओ अम्बरीष कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार समेत सेना के अधिकारी मौजूद रहे।