इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया

पीडब्ल्यूएल 2026 : हरियाणा थंडर्स का अपराजेय अभियान जारी, दिल्ली पर 6–3 से दर्ज की जीत

18 Jan 2026



नोएडा, 18 जनवरी (हि.स.)। जापानी दिग्गज युई सुसाकी ने एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा थंडर्स को प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) 2026 के पांचवें मैच में दिल्ली दंगल वॉरियर्स के खिलाफ 6–3 की प्रभावशाली जीत दिलाई। सुसाकी ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर मात्र 57 सेकंड में मुकाबला जीतकर लीग इतिहास की सबसे तेज़ तकनीकी जीत का रिकॉर्ड बनाया। इस जीत के साथ हरियाणा ने अपना अपराजेय अभियान जारी रखते हुए चार अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। सुसाकी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि दिल्ली दंगल वॉरियर्स के तुरान बायरामोव को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।


मैच के बाद हरियाणा थंडर्स की कप्तान युई सुसाकी ने कहा, “आज का मुकाबला अच्छा रहा और मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। मेरा लक्ष्य निर्णायक तरीके से जीत दर्ज करना था, चाहे वह पिन के जरिए हो या तकनीकी श्रेष्ठता से और मैं अपनी योजना को अच्छे से लागू कर पाई। टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया और सभी खिलाड़ियों का प्रयास उत्साहजनक रहा।”


दिल्ली दंगल वॉरियर्स के कप्तान सुजीत कलकल ने कहा, “हमारी उम्मीद जीत की थी, लेकिन शुरुआती कुछ मुकाबले हमारे पक्ष में नहीं गए। ये मुकाबले कड़े और करीबी थे, एकतरफा नहीं, लेकिन आज हमारा दिन नहीं था। हम हार से सीख लेंगे। टीम के रूप में खुद को दोबारा संगठित करेंगे और आगामी मुकाबलों में मजबूत वापसी करेंगे।”


हरियाणा ने शुरुआत 76 किग्रा महिला वर्ग में काजल धोचक के जरिए शानदार अंदाज में की। कड़े मुकाबले में काजल ने अनास्तासिया अल्पयेवा को 6–5 से हराया। दूसरे पीरियड में बनाई गई मामूली बढ़त को उन्होंने अंत तक बरकरार रखते हुए हरियाणा को शुरुआती बढ़त दिलाई।


इसके बाद 57 किग्रा पुरुष वर्ग में अंकुश चंद्रम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शुभम कौशिक को 13–3 से पराजित कर हरियाणा की बढ़त 2–0 कर दी।


मैच का निर्णायक क्षण 53 किग्रा महिला मुकाबले में आया, जहां युई सुसाकी ने अपनी गति, तकनीक और आक्रामकता का बेहतरीन नमूना पेश किया। सारिका को पूरी तरह दबाव में रखते हुए सुसाकी ने मात्र 57 सेकंड में 16–0 की तकनीकी श्रेष्ठता से जीत दर्ज की, जो न केवल मुकाबले का रुख तय करने वाला पल था बल्कि एक नया लीग रिकॉर्ड भी बना।


इसके बाद हैवीवेट वर्ग में अनिरुद्ध गुलिया ने रोनक को 13–0 से हराकर हरियाणा की पकड़ और मजबूत कर दी।


57 किग्रा महिला वर्ग में नेहा सांगवान ने कनाडा की कार्ला गोंजालेज को तकनीकी श्रेष्ठता से पराजित कर हरियाणा के लिए पांचवीं जीत सुनिश्चित की और मैच लगभग सील कर दिया।


दिल्ली को पहली सफलता 65 किग्रा पुरुष वर्ग में मिली, जहां कप्तान सुजीत कलकल ने रणनीतिक मुकाबले में तुमुर ओचिर तुलगा को 2–1 से हराया।


हालांकि, हरियाणा ने जल्द ही वापसी करते हुए 62 किग्रा महिला वर्ग में इरीना कोलियाडेंको के शानदार प्रदर्शन के दम पर अंजली को 13–0 से हराकर दिल्ली की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।


74 किग्रा पुरुष वर्ग में दिल्ली के तुरान बायरामोव ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 8–1 से जीत दर्ज की और दिल्ली के लिए दूसरा मुकाबला अपने नाम किया। 86 किग्रा पुरुष वर्ग का अंतिम मुकाबला बिना खेले ही दिल्ली दंगल वॉरियर्स के नाम रहा, क्योंकि हरियाणा थंडर्स की ओर से फॉरफिट किया गया।


इस 6–3 की जीत के साथ हरियाणा थंडर्स ने दो मैचों में चार अंकों के साथ पीडब्ल्यूएल 2026 अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया और शुरुआती खिताबी दावेदार के रूप में

Latest News