इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत

पुडुचेरी में मंत्रिमंडल विस्तार को राष्ट्रपति की मंजूरी, तीन नए मंत्री कल लेंगे शपथ

09 Jun 2026



पुडुचेरी, 09 जून (एजेंसी)। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में लंबे समय से प्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तीन नए मंत्रियों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके बाद 10 जून (बुधवार) को नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।


पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाओं का दौर जारी था। विधानसभा चुनाव में गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने 13 मई को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। उनके साथ भाजपा नेता एन. नमसिवायम और अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस के नेता मल्लाडी कृष्णाराव को मंत्री बनाया गया था। हालांकि उस समय मंत्रिपरिषद का पूर्ण गठन नहीं हो पाया था, जिसके कारण मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलकों में लगातार चर्चाएं होती रहीं।


मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री रंगासामी ने 3 जून को पुडुचेरी के उपराज्यपाल कैलाशनाथन से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने नए मंत्रियों के नामों की सूची सौंपते हुए विस्तार को मंजूरी देने का अनुरोध किया था।


प्रस्तावित सूची में एनआर कांग्रेस के नेता राजावेलु और शिवक्कोजुंदु के साथ भाजपा विधायक जी.एन.एस. राजशेखरन के नाम शामिल थे। मुख्यमंत्री ने इन तीनों नेताओं को मंत्रिपरिषद में शामिल करने की सिफारिश की थी। इसके बाद संवैधानिक और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए प्रस्ताव को केंद्र सरकार के माध्यम से राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा गया।


हालांकि कुछ प्रशासनिक कारणों और आवश्यक प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं के चलते मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया में कुछ दिनों की देरी हुई। बताया गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आधिकारिक कार्यक्रमों और फाइलों के निस्तारण में लगने वाले समय के कारण शपथ ग्रहण कार्यक्रम को कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ा था।


राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद अब तीनों नेताओं के मंत्री पद की शपथ लेने का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को आयोजित होने वाले समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री रंगासामी नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर सकते हैं।

Latest News