इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल एशियाई खेल : महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर, मनु भाकर फाइनल से बाहर ईरान अमेरिका से युद्ध के लिए ‘पूरी तरह तैयार’, लेकिन कूटनीति का रास्ता भी खुला : अरागची

पुलिस-मुठभेड़ में कैरव गांधी अपहरण कांड के तीन मुख्य आरोपित घायल, हथियार बरामद

30 Jan 2026



पूर्वी सिंहभूम, 30 जनवरी (हि.स.)। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित सीएच साईं मंदिर के समीप गुरुवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े तीन कुख्यात अपराधी गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के रूप में हुई है। तीनों मूल रूप से बिहार के गया और नालंदा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और अपहरण और फिरौती सहित कई संगीन मामलों में इनकी संलिप्तता रही है।


पुलिस के अनुसार अपहरण मामले में गिरफ्तार किए गए इन तीनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली थी कि अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद शहर छोड़ने से पहले उन्होंने सोनारी–बिष्टुपुर इलाके के साईं मंदिर के पास झाड़ियों में हथियार छिपा दिए थे। इसी सूचना के आधार पर देर रात पुलिस टीम तीनों को हथियार बरामदगी के लिए मौके पर लेकर पहुंची।


घटनास्थल पर पहुंचते ही अचानक एक आरोपी गुड्डू सिंह ने थाना प्रभारी आलोक दुबे के बॉडीगार्ड से कार्बाइन छीन ली और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि थाना प्रभारी आलोक दुबे सहित सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षा और स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में कई राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें तीनों अपराधियों के निचले हिस्से में गोली लगी और वे मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े।


मुठभेड़ के तुरंत बाद तीनों घायलों को कड़ी सुरक्षा के बीच एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ।


सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि यह कार्रवाई पूछताछ में मिली सटीक सूचना के आधार पर की गई थी। आरोपितों के बताए स्थान से तीन पिस्तौल, कार्बाइन और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। मौके से फायरिंग के खोखे भी मिले हैं।


मुठभेड़ में किसी भी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और बरामद हथियारों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में शामिल बाकी फरार अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया जा रहा है।