इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत

पुष्कर स्नान के लिए जा रहे परिवार की कार बस से टकराई, सात वर्षीय बच्ची समेत तीन की मौत

15 Jun 2026



नागौर, 15 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। सोमवती अमावस्या पर पुष्कर सरोवर में स्नान के लिए जा रहे एक परिवार की कार सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। जिले के जसनगर क्षेत्र में लूनी नदी की रपट पर प्राइवेट बस और इको कार की आमने-सामने टक्कर में 7 वर्षीय बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार सुबह जसनगर के निकट हुआ। कार में जैतारण क्षेत्र से एक ही परिवार के नौ सदस्य सवार थे, जो पुष्कर सरोवर में स्नान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जसनगर से आनंदपुर कालू की ओर जा रही एक निजी बस से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।


हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से निकालकर तत्काल जसनगर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान जितेंद्र सिंह (40) पुत्र भीम सिंह, शीला (35) पत्नी राजाराम तथा मन्नू (7) पुत्री योगेश के रूप में हुई है।


हादसे में घायल छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जैतारण भेजा गया, जहां से तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया।


जसनगर थानाधिकारी छीतरमल ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग मूल रूप से करौली जिले के निवासी हैं और वर्तमान में ब्यावर जिले के जैतारण क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते हैं।


गनीमत रही कि बस में सवार करीब 20 यात्री सुरक्षित रहे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Latest News