इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

राजस्थान हाईकोर्ट : वार्डों की सीमाएं बदलने की याचिका पर सुनवाई खत्म

26 Sep 2026

  • सितंबर 2025 के परिसीमन में बदलाव को दी गई थी चुनौती


जोधपुर, 26 सितम्बर (एजेंसी)। राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर नगर निगम के 12 वार्डों की सीमाएं बदलने को लेकर दायर याचिका पर अब सुनवाई खत्म कर दी है। जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस संदीप शाह की बेंच ने कहा कि समय बीत जाने के कारण अब इस याचिका में फैसला देने के लिए कुछ बाकी नहीं रह गया है। इसलिए याचिका को निष्प्रभावी मानते हुए उसे खारिज कर दिया गया।


हालांकि, याचिकाकर्ताओं ने वार्डों की सीमाएं बदलने की प्रक्रिया को लेकर जो कानूनी सवाल उठाए थे, हाईकोर्ट ने उन पर कोई फैसला नहीं दिया है। कोर्ट ने कहा कि इन सवालों को किसी दूसरे उचित मामले में तय किया जा सकता है। यह याचिका कांग्रेस के जोधपुर जिला अध्यक्ष ओमकार वर्मा और कांग्रेस के संगठन महामंत्री कुश गहलोत ने दायर की थी। इसमें राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग, स्थानीय निकाय विभाग, राज्य निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर जोधपुर और नगर निगम जोधपुर को पक्षकार बनाया गया था। याचिका में 7 अगस्त 2026 को जारी उस अधिसूचना को चुनौती दी गई थी, जिसके जरिए जोधपुर नगर निगम के 12 वार्डों की सीमाओं में बदलाव किया गया था। याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया था कि सितंबर 2025 में तय प्रक्रिया पूरी कर वार्डों का परिसीमन किया गया था। इस दौरान लोगों से आपत्तियां और सुझाव भी मांगे गए थे। इसके बाद परिसीमन को अंतिम रूप देकर राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया था। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि सितंबर 2025 में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने और उसे अंतिम रूप दिए जाने के करीब 11 महीने बाद 12 वार्डों की सीमाओं में फिर बदलाव कर दिया गया।


इस मामले की शुरुआती सुनवाई में हाईकोर्ट ने राजस्थान सरकार और संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। याचिका में राज्य निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर जोधपुर समेत नगर निगम को भी पक्षकार बनाया गया था। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता मनीष व्यास ने पैरवी की, जबकि सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता आई.आर. चौधरी ने पक्ष रखा। उनके साथ अधिवक्ता पवन भारती भी मौजूद रहे। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकील ने खुद कोर्ट को बताया कि समय बीत जाने के कारण अब इस याचिका में कुछ बाकी नहीं रह गया है। यानी याचिका निष्प्रभावी हो चुकी है। हालांकि, उन्होंने याचिका में उठाए गए कानूनी सवाल को भविष्य के किसी उचित मामले में तय करने के लिए खुला रखने की मांग की। हाईकोर्ट ने मांग स्वीकार करते हुए कहा कि मौजूदा याचिका अब निष्प्रभावी हो चुकी है, इसलिए इसे खारिज किया जाता है। साथ ही, इसमें उठाए गए कानूनी सवालों पर किसी उचित मामले में बाद में फैसला किया जा सकता है। यानी हाईकोर्ट ने यह फैसला नहीं दिया कि 12 वार्डों की सीमाओं में किया गया बदलाव सही था या गलत। कोर्ट ने सिर्फ यह माना कि समय बीत जाने के कारण अब इस याचिका पर कोई प्रभावी आदेश देने की जरूरत नहीं रह गई थी। इस तरह याचिका तो खत्म हो गई, लेकिन परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर उठाए गए कानूनी सवालों पर हाईकोर्ट ने आगे का रास्ता खुला रखा है।

Latest News