इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

राष्ट्रपति स्किलिंग फॉर एआई रेडिनेस कार्यक्रम में शामिल होंगी, एआई कौशल प्रमाणपत्र प्रदान करेंगी

30 Dec 2025

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु स्किल इंडिया मिशन की पहल, स्किलिंग फॉर एआई रेडिनेस के तहत आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र-आरबीसीसी में शामिल होंगी। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी भी उपस्थित रहेंगे।


भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम भविष्य में देश में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस दक्ष कार्यबल तैयार करने की सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता दर्शाता है।


एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि कार्यक्रम में राष्ट्रपति एआई प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों और सांसदों सहित शिक्षार्थियों को एआई प्रमाणपत्र प्रदान करेंगी और भविष्य में एआई प्रवीणता कार्यक्रमों में युवाओं को भाग लेने को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय जागरूकता अभियान #SkillTheNation चैलेंज आरंभ करेंगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय राष्ट्रपति भवन में "एआई फॉर बिगिनर्स" विशेष सत्र आयोजित करेगा। सत्र में विश्व विख्यात एआई विशेषज्ञ के नेतृत्व में संक्षिप्त इंटरैक्टिव लर्निंग मॉड्यूल संचालित किया जाएगा। मंत्रालय के एआई कौशल विकास के प्रमुख भागीदार गूगल के सहयोग से इसे आयोजित किया जाएगा।


राष्ट्रपति रायरांगपुर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय-इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन भी करेंगी। उत्तरी ओडिशा में यह केंद्र कौशल-उन्मुख कार्यक्रमों और प्रशिक्षण द्वारा रोजगार क्षमता बढ़ाने के प्रमुख केंद्र के रूप में संचालित होगा।


एआई विभिन्न क्षेत्रों में कार्य के स्वरूप और कौशल आवश्यकताओं में व्यापक बदलाव ला रहा है। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने इसी वजह से एआई कौशल विकास और इसमें प्रवीणता पर विशेष जोर देते हुए प्रशिक्षण सुलभता, प्रासंगिकता और समावेशिता पर विशेष ध्यान दिया है। स्किलिंग फॉर एआई रेडिनेस-एसओएआर जैसी पहल द्वारा मंत्रालय प्रशिक्षुओं को उद्योग जगत की उभरती आवश्यकता अनुरूप एआई दक्ष बना रहा है।

Latest News