इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास सड़क हादसे में दरोगा की मौत, सिपाही गंभीर

19 Aug 2026



अयोध्या, 19 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास मंगलवार देर रात गश्त के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुलिसकर्मियों की कार गिट्टी लदे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में उपनिरीक्षक आकाश यादव की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


बताया गया कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक आकाश यादव और कांस्टेबल प्रदीप कुमार देर रात कार से गश्त पर निकले थे। रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास उनकी कार गिट्टी लदे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिसकर्मियों की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने 28 वर्षीय उपनिरीक्षक आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया। वह मूल रूप से जौनपुर जनपद के रहने वाले थे। वहीं 27 वर्षीय कांस्टेबल प्रदीप कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर पहुंचकर घायल कांस्टेबल के इलाज की स्थिति जानी तथा बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Latest News