इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

रेल मंत्रालय ने सात नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर परियोजना के जल्द क्रियान्वयन के लिए एनएचएसआरसीएल को जारी किए निर्देश

11 Feb 2026



नई दिल्ली, 11 फ़रवरी (इंद्रप्रस्थ न्यूूज)। रेल मंत्रालय ने बजट 2026 में घोषित सात नए बुलेट ट्रेन (हाई स्पीड रेल) कॉरिडोर परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई तत्काल शुरू करने को कहा है।


रेलवे बोर्ड के अनुसार जिन सात बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की घोषणा की गई है, उनमें मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी शामिल हैं।


बोर्ड ने निर्देश दिया है कि पूर्व में तैयार विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) को वर्तमान लागत और पूर्णता लागत के आधार पर संशोधितअपडेट किया जाए, ताकि आर्थिक आंतरिक प्रतिफल दर (ईआईआरआर) और वित्तीय आंतरिक प्रतिफल दर (एफआईआरआर) का आकलन किया जा सके। वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर के लिए डीपीआर का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू करने को कहा गया है।


हैदराबाद-बेंगलुरु और हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर के डीपीआर, जो पहले दक्षिण मध्य रेलवे को सौंपे गए थे, अब एनएचएसआरसीएल को स्थानांतरित कर दिए गए हैं, ताकि परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।


रेलवे बोर्ड ने देशभर में बुलेट ट्रेन परियोजनाओं के लिए एक समान मानक तय करने, कोर टीम का गठन करने तथा प्रत्येक कॉरिडोर के लिए फील्ड स्तर पर विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पूर्व-निर्माण गतिविधियां, निविदा प्रक्रिया और अनुबंध दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू करने को कहा गया है। तकनीकी जनशक्ति की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन की योजना बनाने और परियोजना-वार स्टाफ आकलन करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।


रेलवे बोर्ड ने एनएचएसआरसीएल से इन परियोजनाओं की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट देने को कहा है। देश में बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार की दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है।

Latest News