इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

सागर में फर्जी शादी कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कथित \'लुटेरी दुल्हन\' सहित तीन गिरफ्तार

01 Aug 2026



सागर, 01 अगस्त (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। मध्य प्रदेश के सागर जिले की जैसीनगर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से नगदी, चांदी की पायल और वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की है। मामले में दो अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।


पुलिस के अनुसार ग्राम महुआखेड़ा पैगवार निवासी नोनीराम पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने विवाह कराने का भरोसा दिलाकर उनकी शादी रुकमणी चतुर्वेदी नामक महिला से कराई। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद महिला घर से सोने-चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई। शिकायत के आधार पर जैसीनगर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।


जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने राजस्थान के अलवर जिले के जकराना निवासी अरविंद विभार को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने कथित रूप से अपने साथियों के साथ मिलकर शादी के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रुकमणी चतुर्वेदी और वारदात में प्रयुक्त कार के चालक सोनू अहिरवार को भी गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 20 हजार रुपये नकद, करीब 20 हजार 700 रुपये मूल्य की चांदी की पायल तथा वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की है।


गिरफ्तार आरोपितों अरविंद विभार, रुकमणी चतुर्वेदी और सोनू अहिरवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार मामले में बिलासपुर (छत्तीसगढ़) निवासी ममता चतुर्वेदी तथा जीन्स नूर उर्फ सगीता की गिरफ्तारी अभी शेष है। उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Latest News