इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया

समय की बदलती जरूरतों के अनुरूप विकसित हो सरकार की कार्यप्रणालीः मोदी

22 Jul 2026

नई दिल्ली, 22 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार कहा कि सभी सुधारों के केंद्र में नागरिकों का कल्याण होना चाहिए और सरकार की कार्यप्रणाली समय की बदलती जरूरतों के अनुरूप विकसित होनी चाहिए।


प्रधानमंत्री ने लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर सचिवों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में ‘विकसित भारत’ के लक्ष्यों को पाने की दिशा में ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक कल्याण और संबंधित क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की गई।


प्रधानमंत्री ने कहा कि सुधारों का उद्देश्य केवल सरकारी व्यवस्था को बेहतर बनाना नहीं, बल्कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा को गति देना है। उन्होंने मंत्रालयों और विभागों की उभरती आवश्यकताओं का व्यापक आकलन करने तथा शासन प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।


प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लक्ष्य को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस अभियान की सबसे मजबूत नींव देश का युवा वर्ग होना चाहिए। उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों के बीच समन्वय बढ़ाने और विभागीय सीमाओं को समाप्त कर ‘होल-ऑफ-गवर्नमेंट’ दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता बताई।


बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं में बढ़ते नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए इससे निपटने के लिए संस्थागत तंत्र विकसित करने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का सुझाव दिया। उन्होंने खेल क्षेत्र के विकास के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने पर भी जोर दिया और कहा कि खेल पर्यटन को बढ़ावा देकर भारत को प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए तैयार करना चाहिए, ताकि देश वैश्विक खेल केंद्र के रूप में उभर सके। उन्होंने खेल क्षेत्र में प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप आधारित नवाचार को भी प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई।


प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना जैसी पहलों को किसानों के बीच व्यापक स्तर पर अपनाने से कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर कौशल की मांग का आकलन करने की जरूरत भी बताई, ताकि भारतीय युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार अवसरों के अनुरूप तैयार किया जा सके।


बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही पहलों, उपलब्धियों और चुनौतियों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रमुख मंत्रालयों के सचिव तथा प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Latest News