इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया जयशंकर ने न्यूयॉर्क में कनाडा, मैक्सिको और वेनेजुएला के विदेशमंत्रियों से मुलाकात की आज बैंक खुलेंगे, ग्राहकों को जरूरी लेनदेन पूरा करने की सलाह इतिहास के पन्नों में 28 सितंबर : आज ही हुआ था सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का जन्म अमेरिका के पूर्वोत्तर में तूफान से जनजीवन प्रभावित, सैकड़ों उड़ानें रद्द दिल मिले न मिले, हाथ मिल रहे : अनुप्रिया पटेल महानदी निर्माणाधीन एनीकट में फंसे सभी 71 लोग सुरक्षित, जिला प्रशासन ने की त्वरित बचाव कार्रवाई मूसलाधार बारिश से गोरखपुर जलमग्न, सड़कों पर तीन फीट तक भरा पानी मप्र के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत नीट- यूजी उत्तर कुंजी पर अकेले उम्मीदवार की आपत्ति से विशेषज्ञ राय जरूरी नहीं : हाईकाेर्ट बरगी डैम के गेट और खुले, अब 17 गेटों से हो रही जल निकासी, उफान पर नर्मदा कतर के प्रधानमंत्री बोले- गाजा शांति योजना में नेतन्याहू सबसे बड़ी बाधा उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 15 लोगों की मौत, 117 मकान ढहे बद्रीनाथ समेत धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर रोक खराब मौसम से रांची में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो की तीन उड़ानें रद्द आज यूपी में सब कुछ है, पहले सिर्फ अंधेरा थाः ब्रजेश पाठक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : गिरीश चंद्र यादव हमीरपुर में लगातार बारिश बनी आफत, मकान की छत गिरने से महिला की मौत कटनी में बिहार के दो व्यापारियों से 6.70 लाख की लूट, तीन पारधी आरोपित नामजद

सड़क एम्बुलेंस की सुरक्षा, कार्य क्षमता बढ़ाने को एआईएस‑125 में संशोधन का मसौदा जारी

02 Jul 2026



नई दिल्ली, 02 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्र सरकार ने देशभर में सड़क एम्बुलेंस की सुरक्षा और कार्यक्षमता को मजबूत बनाने के लिए ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड (एआईएस‑125) में संशोधन का मसौदा जारी किया है। इसके तहत नवजात शिशुओं को उच्चस्तरीय चिकित्सा देखभाल वाले अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए नवजात एम्बुलेंस और एक साथ कई स्ट्रेचर ले जाने के लिए मल्टी‑स्ट्रेचर एम्बुलेंस शामिल किया जाएगा।


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि 2016 में एआईएस‑125 (भाग‑1) को अधिसूचित किया गया था, जिसमें एम्बुलेंस के निर्माण और कार्यात्मक मानकों का उल्लेख था। इसके बाद एआईएस‑125 (भाग‑2) में विभिन्न श्रेणियों की एम्बुलेंस के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की सूची दी गई थी। अब इन दोनों मानकों में संशोधन कर सुरक्षा और कार्यक्षमता को और बेहतर बनाने का प्रस्ताव किया गया है।


संशोधनों में विशेष प्रकार की एम्बुलेंस शामिल हैं, जैसे नवजात शिशुओं को उच्चस्तरीय चिकित्सा देखभाल वाले अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए नवजात एम्बुलेंस और एक साथ कई स्ट्रेचर ले जाने के लिए मल्टी‑स्ट्रेचर एम्बुलेंस। इसके अलावा, क्लास बी, सी और डी श्रेणी की सभी एम्बुलेंस में अनिवार्य रूप से बचाव उपकरण लगाए जाएंगे ताकि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से पीड़ितों को निकालने और स्वयं एम्बुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति में भी राहत कार्य किया जा सके।


ई‑एम्बुलेंस के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। इनमें चिकित्सा उपकरणों को चलाने के लिए अलग बिजली स्रोत उपलब्ध कराया जाएगा ताकि हरित गतिशीलता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मरीजों की देखभाल प्रभावित न हो। मंत्रालय ने कहा कि मसौदा अधिसूचना जीएसआर 382(ई), 14 मई 2026 जारी कर दी गई है और इसे मंत्रालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए अपलोड किया गया है। अंतिम अधिसूचना में निर्दिष्ट तिथि से ये संशोधन लागू होंगे।

Latest News