इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

सीबीआई ने 11.42 करोड़ रुपये के डिजिटल अरेस्ट मामले में दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार

27 Sep 2026

नई दिल्ली, 27 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुजरात के 11.42 करोड़ रुपये के डिजिटल अरेस्ट मामले में दो और आरोपितों हिमांशु प्रसाद और यूनिस बिस्वास को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र-6 के तहत देश के 10 राज्यों में 22 ठिकानों पर एक साथ तलाशी भी ली। जांच एजेंसी के अनुसार, दोनों आरोपितों ने ठगी की रकम को प्राप्त करने, अलग-अलग खातों में भेजने और मनी ट्रेल छिपाने में भूमिका निभाई।


सीबीआई के अनुसार, इस मामले में पीड़ित को साइबर अपराधियों ने पुलिस और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अधिकारियों के रूप में पहचान बताकर करीब तीन महीने तक डिजिटल अरेस्ट रखा था। इस दौरान उसे डराकर 11.42 करोड़ रुपये सिंडिकेट के नियंत्रण वाले बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए।


जांच के दौरान वित्तीय लेनदेन और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तलाशी की कार्रवाई की गई। 10 राज्यों में 22 स्थानों पर की गई तलाशी में बैंकिंग दस्तावेज, खातों से जुड़े रिकॉर्ड, डिजिटल उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। सीबीआई इन उपकरणों और दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच कर रही है।


सीबीआई के मुताबिक, तलाशी के दौरान हिमांशु प्रसाद और यूनिस बिस्वास की भूमिका सामने आई। जांच में पता चला कि दोनों ने मेसर्स हेक्साक्वेस्ट ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते का इस्तेमाल कर ठगी की रकम में से 2.5 करोड़ रुपये प्राप्त किए। इसके बाद रकम को सहयोगियों के कई बैंक खातों में भेजा गया, ताकि पैसों के वास्तविक स्रोत और लेनदेन की कड़ी को छिपाया जा सके।


जांच एजेंसी के अनुसार, दोनों आरोपित डिजिटल अरेस्ट और अन्य साइबर अपराधों से हासिल रकम को निकालने के लिए बैंक खातों और एपीके फाइलों के इस्तेमाल में भी कथित रूप से शामिल थे। तलाशी के दौरान जब्त डिजिटल उपकरणों से कई आपत्तिजनक चैट, संदेश और दस्तावेज भी मिले हैं। सीबीआई अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।


सीबीआई ने बताया कि ऑपरेशन चक्र-6 के तहत डिजिटल अरेस्ट से जुड़े कई मामलों की जांच विभिन्न राज्यों से अपने हाथ में ली गई है। इन मामलों में साइबर अपराधियों ने कानून प्रवर्तन और सरकारी अधिकारियों का रूप धारण कर पीड़ितों को डिजिटल रूप से हिरासत में रखने और उनसे बड़ी रकम ट्रांसफर कराने का तरीका अपनाया था।


सीबीआई के अनुसार, पिछले 30 दिनों में ऐसे चार मामलों में 22 राज्यों के 142 ठिकानों पर समन्वित तलाशी की गई है। इस दौरान 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जांच का उद्देश्य ठगी की रकम का पता लगाने के साथ सिंडिकेट के संचालकों, लाभार्थियों और अन्य सहयोगियों की पहचान करना है।


उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने लोगों को आगाह किया है कि कोई भी पुलिस, सीबीआई या अन्य सरकारी एजेंसी किसी व्यक्ति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ नहीं करती और न ही फोन या वीडियो कॉल के जरिए पैसे की मांग करती है। ऐसे कॉल आने पर तुरंत संपर्क काटकर राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 या साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करने की सलाह दी गई है।


सीबीआई ने कहा कि डिजिटल अरेस्ट और संगठित साइबर अपराध से जुड़े मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी। इन मामलों में आगे की जांच जारी है।

Latest News