इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि

21 Jul 2026


गंगटोक, 21 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज/एजेंसी)। सिक्किम के नाम्ची जिले के झोलुंगे अंतर्गत समरदोंग में निर्माणाधीन नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी) की तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है। राहत एवं बचाव अभियान पूरी रात चला । इस दुर्घटना में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सुरंग में 25 से अधिक लोग फंसे होने की आशंका हैं।


इस सुरंग में सोमवार दोपहर कार्यरत श्रमिकों ने जोरदार विस्फोट जैसी आवाज सुनी। इस दौरान सुरंग में कथित गैस के रिसाव की आशंका जताई गई। इसके बाद श्रमिक अपनी जान बचाने के लिए सुरंग से बाहर निकलने लगे। कुछ श्रमिक सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि कई अन्य सुरंग के भीतर ही फंस गए।


सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गैस रिसाव, सुरंग के भीतर प्रतिकूल परिस्थितियों तथा आवश्यक बचाव उपकरणों की कमी के कारण प्रारंभिक प्रयास सफल नहीं हो सके। इसके बाद पाक्योंग और सिलीगुड़ी से पहुंची राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को अभियान में लगाया गया, जिसके बाद बचाव कार्य में तेजी आई।


मंगलवार सुबह 4:40 बजे तक प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन ने सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों के शवों को सिंगताम जिला अस्पताल, एसटीएनएम अस्पताल, गंगटोक तथा नाम्ची जिला अस्पताल में रखा गया है। मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।


नाम्ची जिला प्रशासन, एनएचपीसी के अधिकारियों, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), एनडीआरएफ, सिक्किम पुलिस, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। स्थिति पर सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) लगातार नजर बनाए हुए है।

Latest News