इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

सोनभद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में पति पत्नी की मौत

24 Jun 2026



सोनभद्र, 24 जून (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के रायपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह अपने ससुराल आये युवक का शव फंदे से लटकता व चारपाई पर पत्नी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के समय सिर्फ चार वर्षीय पुत्र ही साथ में था जो कुछ बता नहीं पा रहा है। ग्रामीणों की सुचना पर घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंच गयी है और मामले की जांच में जुट गई है।


रायपुर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया की आज सुबह रायपुर गांव में एक घर में पति- पत्नी का शव मिलने की सुचना प्राप्त हुई। सुचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने बताया की मंगलवार की शाम गुरौटी गांव निवासी 30 वर्षीय विकास अपने पत्नी 27वर्षीय आरती और एक बच्चे के साथ अपने रायपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव रायपुर ससुराल में बाइक से आया था। आज सुबह जब आसपास के लोगों ने घर में कोई हलचल नहीं देखी तो घर पहुंचकर आवाज लगाने लगे। अंदर से आवाज नहीं आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर का दरवाजा खोल कर देखा तो 30 वर्षीय विकास फांसी पर लटका था और उसकी पत्नी चारपाई पर पड़ी थी। पत्नी के मुंह और नाक से सफेद झाग निकल रहा था । दोनों की मौत हो गई थी।


घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने सभी उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। उच्चाधिकारियों और मृतकों के परिजनों के आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृतक लड़की के माता-पिता अपनी दो लड़कियां और एक लड़के को लेकर बाहर रहते हैं। दोनों पति-पत्नी के परिवार को सूचना दिया गया है। मृतक के एक लड़का है जो करीब 4 वर्ष का है। वह घर में अकेला है कुछ भी बताने में असमर्थ हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

Latest News