इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए एशियाई खेल 2026: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंचीं, भारत का एक और पदक पक्का एशियाई खेल 2026: अंकिता रैना-ऋतुजा भोसले महिला युगल टेनिस से बाहर एशियाई खेल 2026: भारत ने पुरुष स्क्वैश टीम स्पर्धा में चीन को 3-0 से हराया मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा के शेरपुर पट्टी में तेंदुआ पिंजरे में कैद मप्रः उज्जैन में शाही-मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर बवाल, प्रदर्शन के बीच हुआ पथराव विशिष्ट बोडो साहित्यकार कमलाकांत मुसाहारी का निधन सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की चमक पड़ी फीकी उत्तराखंड : मौसम सुधार के बाद चारधाम यात्रा बहाल

स्पाइसजेट यूएई में फंसे भारतीयों को लाने के लिए 8 विशेष उड़ानें करेगी संचालित

04 Mar 2026



नई दिल्ली, 04 मार्च (हि.स)। पश्चिम एशिया संकट के बीच खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए निजी विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं।


एयरलाइन ने बुधवार को एक बयान में बताया कि वह आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से 8 विशेष उड़ानों का संचालन करेगी। स्पाइसजेट इन 8 विशेष उड़ानों के जरिए यूएई के फूजैरा से भारत के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए अपनी सेवा प्रदान करने जा रही है, जिनमें दिल्ली के लिए 4 विशेष उड़ानें और मुंबई के लिए 4 उड़ानें संचालित करेगी।


इसके अलावा स्पाइसजेट कोच्चि के लिए 1 उड़ान संचालित करेगी। इससे एक दिन पहले एयरलाइन ने 3 मार्च को 4 विशेष उड़ानें संचालित कीं थी। स्पाइसजेट ने कहा कि 4 मार्च से वह अपनी निर्धारित फुजैरा-दिल्ली और फुजैरा-मुंबई उड़ानें बहाल कर देगी।


इस बीच एयर इंडिया एयरलाइन ने यूएई, सऊदी अरब, इजरायल और कतर से आने-जाने वाली अपनी ज्यादातर उड़ानें 4 मार्च की रात 23:59 बजे तक के लिए निलंबित कर दी हैं।