इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियन खेल मुक्केबाजी : प्रिया घांघस सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक किया पक्का एशियन खेल : भारतीय महिला स्क्वैश टीम की लगातार दूसरी जीत, जापान को 2-1 से हराया कुपवाड़ा में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, छह अन्य घायल (अपडेट) उत्तराखंड में आठ हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर रेस्क्यू, ऑडेन कोल के सभी 29 और कालिंदी पास के नौ ट्रेकर्स निकाले गए सुभाष राय और लीलाधर मंडलोई को ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ बिहारः नारायणपुर के कसमाबाद में कटाव, नदी में विलीन हुए एक दर्जन से अधिक आशियाने एमएमडीआर विधेयक को लेकर विपक्ष का हंगामा, ओडिशा विधानसभा में नहीं चल सका प्रश्नकाल डीपफेक वीडियो पर भड़के सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर सिद्धार्थ-तमन्ना की \'द वन\' का जलवा दिल्ली के कालकाजी दुष्कर्म मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रयागराज : हाेटल की आड़ में चल रहा अवैध हुक्का बार का भंडाफाेड़, संचालक गिरफ्तार महंगाई को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- हर हिस्से पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ जेड प्लस सिक्योरिटी हटाए जाने के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी कभी भारत सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं बनेगा! खरगे ने बुलाई सीडब्ल्यूसी की बैठक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रायगढ़ की केमिकल फैक्टरी में जोरदार धमाका, चार गंभीर घायल महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, सुनवाई 9 अक्टूबर को कोहली का करियर खत्म होने के बाद ही उनकी विरासत की अहमियत समझ आएगी : इयान बिशप नेपालः हुम्ला में भारी हिमपात, न्यालु और नारा झील की सड़कें बंद स्कूल में गलत गतिविधि की सूचना पर पहुंचे शिक्षक को मारी गोली, पटना रेफर एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सूची में 39 पदकों के साथ 12वें स्थान पर सचिन तेंदुलकर ने ओपनएआई के साथ की साझेदारी की घोषणा एशियाई खेल 2026: पिंकी बलहारा ने कुराश में जीता कांस्य पदक एशियाई खेल 2026: ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल में जीता रजत उत्तराखंड : कालिंदी ट्रेक पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू, 25 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर, चालक की मौत

26 Sep 2026

नई दिल्ली, 26 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में शनिवार सुबह सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के पास ऑटो और कार की टक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।


पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे डीडी नंबर 29ए के माध्यम से सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को ऑटो और आई-20 कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। हादसे में ऑटो चालक मोहम्मद कलाम (45) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद कलाम खिजराबाद, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के रहने वाले थे। हादसे में मोहम्मद बाबलू भी घायल हुए हैं। वह सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन के नीचे रहते हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एस्कॉर्ट्स अस्पताल से एम्स भेजा जा रहा है। मौके पर क्राइम टीम ने जांच पूरी कर ली है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर के लिए कौन-सा वाहन जिम्मेदार है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस के मुताबिक, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और उसके बाद हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट होगी।

Latest News