इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें एशियाई खेल : मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में एशियाई खेल में मुक्केबाज अंकुश का पदक पक्का, सेमीफाइनल में पहुंचे गुवाहाटी में सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने लिया हिरासत में पितृपक्ष: प्रतिप्रदा श्राद्ध पर काशी में गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु,पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किया रांची रेलवे स्टेशन से अपहृत चार वर्षीय बच्चा साहिबगंज से सकुशल बरामद, पांच आरोपित गिरफ्तार यूजीसी और एससी एसटी एक्ट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया मन की बातः सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष, प्रधानमंत्री ने कहा, दुनिया अब जानती है, आतंकवाद बर्दाश्त नहीं प्रधानमंत्री मोदी के ' मन की बात'- जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, आतंकवाद पर आंख उठाने वालों को भारत देगा करारा जवाब अमेठी : मछली पकड़ने गए किशोर की पानी में डूबने से मौत आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ गिरा, नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे श्रीलंकाई तमिल युवक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, भारत से भी हस्तक्षेप की अपील एशियन गेम्स 2026: भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में नेपाल की नारायणी नदी में उफान से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, दियारा के कई गांवों में बढ़ी चिंता धान के खेत में मृत पाए गए तीन हाथी, करंट लगने की आशंका नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही: नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 25 मकान बहे, पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त, हजारों लोग प्रभावित प. बंगालः हल्दी नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव पलटी, यात्री किनारे पहुंचे राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट नेपाल : कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, स्यांगजा-गुल्मी को जोड़ने वाला पुल बहा नेपाल के कालीगंडकी नदी में भीषण बाढ़, पर्वत के जलजला में करीब दो दर्जन घर बहे मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का जोर, रीवा-सतना समेत 7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट उज्जैन में दोहरे हत्याकांड के दो फरार आरोपिताें का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागे, पैर में लगी गाेली नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा गिरफ्तार नेपाल के सप्तरी में बाढ़ का कहर, 500 घर डूबे; 2 हजार से अधिक लोग प्रभावित ओडिशा टी20 लीग: राउरकेला सुपरस्टार्स ने भुवनेश्वर टाइगर्स को तीन विकेट से हराया

सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के चुनावों की मतगणना कराने की नहीं दी अनुमति

21 May 2026



नई दिल्ली, 21 मई (एजेंसी)। उच्चतम न्यायालय ने बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) के चुनावों की मतगणना जारी रखने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि मामले में गंभीर मुद्दे शामिल हैं और फिलहाल पहले से पारित रोक संबंधी आदेश में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।


गुरुवार को वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए कहा कि मतगणना की प्रक्रिया जारी रहने दी जाए, भले ही अंतिम परिणाम घोषित न किए जाएं। तब मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। मामले में गंभीर मुद्दे हैं। आप उच्च न्यायालय के सामने अपनी दलीलें रखें। यह केवल अंतरिम व्यवस्था है। हम उच्च न्यायालय को प्रभावित नहीं करना चाहते हैं।


उच्चतम न्यायालय ने बीसीडी के चुनाव में कथित रुप से अनियमितताओं और छेड़छाड़ किए गए बैलेट पेपर्स की गिनती के आरोपों के बाद मतगणना की गिनती पर रोक लगा दी थी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने मतगणना पर रोक लगाने का आदेश दिया था। उच्चतम न्यायालय ने इस मामले को सुनवाई के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय को भेज दिया था।


सुनवाई के दौरान वकील शोभा गुप्ता ने कहा था कि दिल्ली बार काउंसिल चुनाव की गिनती छेड़छाड़ किए गए बैलेट पेपरों से हो रही है। यह एक आपात स्थिति है। इस पर उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि मामले के प्रभावी निपटारे के लिए मूल रिकॉर्ड और बैलेट पेपर्स की जांच जरुरी होगी, इसलिए इस मामले की सुनवाई दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा किया जाना ही उचित होगा। उच्चतम न्यायालय ने चुनाव से जुड़ी सभी याचिकाओं को दिल्ली उच्च न्यायालय ट्रांसफर करते हुए उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से इस सप्ताह स्पेशल बेंच गठित करने का आग्रह किया था।


बीसीडी का चुनाव 21, 22 और 23 फरवरी को हुआ था। बीसीडी चुनाव की गिनती 7 अप्रैल से शुरु हुई थी। इस चुनाव में 221 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Latest News