इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर की प्रस्तावित हड़ताल टली फरीदाबाद : बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन एलपीयू जालंधर में भड़के छात्र, पुलिस पर पथराव, वाहन भी फूंके मुरादाबाद में कक्षा 12 तक के सभी शैक्षिक संस्थानों में कल रहेगा अवकाश यूपी में तीन दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 56 लोगों की मौत; 1,021 मकान क्षतिग्रस्त, 46 घायल कोहली-गिल के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया रूस का यूक्रेन के संचार ढांचे पर हमला, सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी के मुख्यालय को बनाया निशाना गोवंश सेवा को बढ़ावा: राव इंद्रजीत ने की कामधेनु गौशाला में 11 लाख रुपये देने की घोषणा बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी योगी सरकार राशिफल : 28 सितंबर, 2026 पंचांग : 28 सितंबर, 2026 राशिफल : 27 सितंबर, 2026 पंचांग : 27 सितंबर, 2026 कार की टक्कर से ऑटो बना आग का गोला, चार झुलसे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आयुर्वेद पर मंथन, वैश्विक वेलनेस में संभावनाओं पर जोर हमीरपुर : विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से डेरा जलमग्न,पीएसी ने नाव से रेस्क्यू कर 90 लोगों को बाहर निकाला फर्रुखाबाद में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत चुनाव आयोग की गड़बड़ी से 2022 में हारी थी सपा, अब बचाव कर रही भाजपा : अखिलेश यादव नेपाल के पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा पुलिस हिरासत से रिहा, ‘सुरक्षित’ स्थान पर भेजे गए बलोचिस्तान में बीएलए महिला शाखा का हमला, पाकिस्तानी सेना के नौ अधिकारी मारे गए सहरसा के भवदेवा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत प्राइमरी मार्केट के लिए धमाकेदार रहेगा अगला सप्ताह, आएंगे 20 कंपनियों के आईपीओ, 20 कंपनियों की होगी लिस्टिंग बैंकों की सोमवार से 3 दिन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल, सेवाओं पर असर पड़ेगा घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की घटी चमक, चांदी के भाव में सांकेतिक तेजी रामायण से यश का पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

29 Jan 2026



नई दिल्ली, 29 जनवरी (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद कुछ देर के लिए लिवाली का जोर बनता हुआ नजर आया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवालों ने दबाव बना दिया। इस दबाव के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.70 प्रतिशत और निफ्टी 0.66 प्रतिशत की मजबूती कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।


प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से लार्सन एंड टूब्रो, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, ओएनजीसी और एनटीपीसी के शेयर 3.03 प्रतिशत से लेकर 1.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, मारुति सुजुकी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, इंटरग्लोब एवियशन और एशियन पेंट्स के शेयर 2.44 प्रतिशत से लेकर 1.82 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।


अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,687 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 939 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,748 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 23 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान में और 35 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।


बीएसई का सेंसेक्स आज 24.28 अंक की मामूली बढ़त के साथ 82,368.96 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने से पहले 10 मिनट में ही ये सूचकांक उछल कर 82,386.79 अंक के स्तर तक पहुंचा। इसके बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 575.57 अंक की गिरावट के साथ 81,769.11 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 2.25 अंक की सांकेतिक तेजी के साथ 25,345 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद लिवाली का सपोर्ट बनने पर ये सूचकांक उछल कर 25,359.35 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि पहले 10 मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिससे ये सूचकांक सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में गिर गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 162 अंक लुढ़क कर 25180.75 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।


इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 487.20 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 82,344.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 167.35 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,342.75 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Latest News