इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

थप्पड़कांड पर प्रवेश साहिब सिंह की सफाई, आआपा कार्यकर्ता ने परिवार को दी गालियां

27 Sep 2026

नई दिल्ली, 27 सितंबर (एजेंसी)। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारे जाने के मामले सफाई देते हुए आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आआपा) के विधायक जरनैल सिंह कमीशन न मिलने पर रात में बनी सड़क सुबह-सुबह उखाड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि आज निरीक्षण के दौरान आआपा कार्यकर्ता ने सरकारी काम में बाधा डालने के साथ-साथ उनके परिवार को गालियां दीं।


मंत्री प्रवेश साहिब ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि विकासपुरी रिंग रोड पर पिछले कई दिनों से सड़क बनाने का काम चल रहा है। स्थानीय विधायक जरनैल सिंह, पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों पर दबाव डाल रहे थे कि वे उन्हें ठेकेदार से मिलवाएं और उनके लिए कमीशन का इंतजाम करें, वे काफी समय से यह मांग कर रहे थे।


मंत्री ने कहा कि हमारे इंजीनियर ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और एफआईआर करवा रहे हैं क्योंकि जरनैल सिंह को कोई कमीशन नहीं मिला इसलिए वे सुबह साइट पर जाते थे-रात में सड़क बनने के बाद उसे उखाड़ देते थे। फिर वे वीडियो रिकॉर्ड करके पोस्ट करते थे और दावा करते थे कि भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज उस रास्ते से गुजरते हुए उन्होंने इंजीनियरों से कहा कि वह खुद काम का निरीक्षण करना चाहते हैं।


मंत्री ने कहा कि निरीक्षण के दौरान काम बहुत अच्छी तरह से चल रहा था। स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि यह सड़क 15 साल से नहीं बनी थी और डेढ़ दशक बाद आखिरकार इसका निर्माण हो रहा है। उन्होंने खुद जरनैल सिंह को तीन बार फोन किया और 45 मिनट तक उनका इंतज़ार किया। मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को साइट पर नहीं बुलाया था।


उन्होंने कहा कि `जब जरनैल सिंह आए तो वे अपने साथ उन कार्यकर्ताओं को लाए जिन्हें पहले ही बता दिया गया था और उन्होंने तुरंत बदतमीजी से व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब उनके एक कार्यकर्ता ने मेरे परिवार को गालियां देना शुरू किया, तो मैंने वैसे ही प्रतिक्रिया दी जैसे कोई भी गुस्से में देता।'


उल्लेखनीय है कि तिलक नगर में रविवार को सड़क निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह पर एक युवक को थप्पड़ मारने का आरोप है। कथित तौर पर इससे संबंधित वीडियो वायरल होने पर आम आदमी पार्टी (आआपा) ने दिल्ली सरकार को घेरा।


आआपा के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर संबंधित वीडियो जारी करते हुए इस घटना को गुंडागर्दी बताते हुए कहा कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार दिखाने पर मंत्री ने युवक को सरेआम थप्पड़ मारा। उन्होंने कहा कि वह कल तिलक नगर जाकर इस सड़क का मुआयना करेंगे।


पीड़ित युवक ने कहा कि वह विधायक जरनैल सिंह के लिए सोशल मीडिया गतिविधियां संभालता है। पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से उसे एक सड़क की हालत दिखाने के लिए बुलाया गया था इसलिए वह यहां आया। युवक का दावा है कि उसने दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही थी। युवक का आरोप है कि इसके बारे में जानकारी देने पर मंत्री बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने उसपर हाथ उठाते हुए उसके साथियों को जान से मारने की धमकी दी।


तिलक नगर के आआपा विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने घटना को रिकॉर्ड कर रहे युवक को थप्पड़ मारा। मुझे लगा था कि वह सड़क का निरीक्षण करेंगे, उसकी क्वालिटी जांचेंगे और शायद अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने मुझसे पूछा कि सड़क कहां से टूट रही है। जब मैंने दिखाया कि पूरी सड़क की सतह कालीन की तरह उखड़ रही है तो कार्रवाई करने के बजाय उन्होंने घटना को रिकॉर्ड कर रहे युवक को थप्पड़ मारा। उन्होंने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Latest News