इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर देशभर में दलित-आदिवासी स्वाभिमान अभियान चलाएगी कांग्रेस : मल्लू रवि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 ठिकानों पर छापे सीडब्ल्यूसी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और प्रक्रिया निलंबित करने की मांग ‘अंकल’ को सजा, मासूम को हौसला—हाईकोर्ट ने रोहिणी कोर्ट के संदेश को बताया ‘साहस का संदेश’ जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या

उफनती नदी के बीच टापू पर फंसे सात लोग, सुरक्षित रेस्क्यू

19 Jul 2026



देहरादून, 19 जुलाई (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। देहरादून में लगातार हो रही बारिश के बीच उफनती नदी में रविवार शाम फंसे सात लोगों को एसडीआरएफ की टीम ने साहसिक अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। घटना थाना कैंट क्षेत्र के संतला देवी मंदिर के समीप की है, जहां नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सात लोग नदी के बीच बने टापू पर फंस गए थे।


सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से उप निरीक्षक राजबर राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर और बहाव काफी तेज हो गया था। चारों ओर से उफनती धारा से घिरे सभी लोग टापू पर फंसे हुए थे और स्वयं सुरक्षित बाहर निकलना संभव नहीं था।


एसडीआरएफ ने सिविल पुलिस के साथ समन्वय कर तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तेज बहाव, फिसलन भरे तट और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ जवानों ने विशेष उपकरणों की मदद से सभी सात लोगों तक पहुंच बनाई और एक-एक कर उन्हें सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।


एसडीआरएफ ने बताया कि अभियान के दौरान टीम ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए संभावित जनहानि को टाल दिया। रेस्क्यू किए गए सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं।


बचाए गए लोगों में मुकेश (35) निवासी बल्लीवाला, सुशील (36), प्रेम कुमार (27), रोशन गुप्ता (32), राजीव (30), पवन सिंह (25) और सूरज साहनी (30) सभी निवासी सीमा द्वार, देहरादून शामिल हैं।

Latest News