इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखाई दे रही उत्तर प्रदेश की ताकत: योगी आदित्यनाथ राशिफल : 29 सितंबर, 2026 पंचांग : 29 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारत ने सोमवार को जीते आठ पदक, पदक तालिक में 12वें स्थान पर एशियन खेल : भाला फेंक में यशवीर को रजत, रोहित को कांस्य, पथिरागे ने जीता स्वर्ण एशियन गेम्स : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत एशियन खेल : मुरली श्रीशंकर को लंबी कूद में रजत, लगातार दूसरी बार बने उपविजेता एशियन खेल में पारुल चौधरी को मिला दूसरा पदक, 5000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य डब्ल्यूपीएल : गुजरात और यूपी वॉरियर्ज ने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की, कई खिलाड़ियों को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल : मुंबई इंडियंस ने 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज डब्ल्यूपीएल-2027: आरसीबी ने 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, चार खिलाड़ियों को किया रिलीज दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर दौड़ में जीता रजत एशियन खेल : मुक्केबाज कपिल पोखरिया सेमीफाइनल में, भारत का एक और पदक पक्का एशियन खेल : विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ में जीता कांस्य, नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया एआई के दौर में लगातार नए कौशल सीखने पर ध्यान देने की जरूरत: डॉ. मांडविया यूएई निवेशकों के लिए भारत में कई क्षेत्रों में अवसर: पीयूष गोयल देश का औद्योगिक उत्पादन अगस्त में 8 फीसदी बढ़ा, विनिर्माण-बिजली का रहा बेहतर प्रदर्शन इमरान-रणदीप की जोड़ी की होगी वापसी रोमांस से भरपूर 'वादा करलो' रिलीज, अनुराधा-अनुज की जोड़ी ने जीता दिल रणबीर के जन्मदिन पर जश्न में डूबी 'लव एंड वॉर' टीम अक्षय खन्ना ने मालाबार हिल में खरीदा 33 करोड़ का अपार्टमेंट सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: मालिक हरिराम गुप्ता की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस भाजपा-संघ पर कथित अपमानजनक बयान मामले में खरगे की ओर से दलीलें पेश, 14 अक्टूबर को अगली सुनवाई सिख विरोधी दंगा : जगदीश टाइटलर के खिलाफ गवाह से आंशिक जिरह, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल टेक्नोलॉजी देने पर ट्रंप का इनकार

01 Aug 2026



वॉशिंगटन, 01 अगस्त (एजेंसी.)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका ने यूक्रेन को अत्याधुनिक पैट्रियट मिसाइल टेक्नोलॉजी देने या उसके निर्माण का लाइसेंस देने पर कोई अंतिम सहमति नहीं दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की संवेदनशील सैन्य तकनीक का हस्तांतरण "शायद कभी नहीं होगा।"


तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू के मुताबिक मैरीलैंड स्थित कैंप डेविड में कैबिनेट बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप से पूछा गया कि क्या यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की को पैट्रियट मिसाइल निर्माण का लाइसेंस मिलने से पहले कोई अतिरिक्त शर्तें पूरी करनी होंगी।


इस पर ट्रंप ने कहा, "ये हथियार बेहद उन्नत हैं। हमें इस बात को लेकर बहुत सावधान रहना होगा कि इन्हें कोई और न बनाए। हमने अभी तक इसकी मंजूरी नहीं दी है। इस पर बातचीत चल रही है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसी टेक्नोलॉजी दी जाएगी। मुझे नहीं लगता कि ऐसा कभी होगा।"


दरअसल, इस सप्ताह की शुरुआत में ज़ेलेंस्की ने वॉशिंगटन डीसी में ट्रंप से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि ट्रंप यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल सिस्टम के निर्माण का लाइसेंस देने पर सहमत हो गए हैं।


हालांकि, ट्रंप के ताजा बयान ने ज़ेलेंस्की के इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले प्रकाशित एक इंटरव्यू में भी ट्रंप ने कहा था कि वह यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल निर्माण की अनुमति देने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं।


ट्रंप के इस बयान से संकेत मिलता है कि अमेरिका अभी भी अपनी उन्नत रक्षा तकनीक के हस्तांतरण को लेकर बेहद सतर्क है और इस मुद्दे पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।