इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें अमेठी : गर्भवती महिला के लिए एंबुलेंस का हाेता रहा इंतजार, सड़क पर ही दो बच्चों की गूंजी किलकारी रूस का परमाणु क्षमता वाला Tu-95 क्रैश, छह की मौत कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत तुर्किये के राष्ट्रपति के यूएन में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने किया खारिज सफदरजंग अस्पताल में पहली बार एक मरीज में लगाए गए डोनर के दोनों गुर्दे चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों को लेकर स्मृति ईरानी का पलटवार, बोलीं- हार की समीक्षा के बजाय आयोग पर उठा रहे सवाल नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, विपक्षी नैरेटिव का जवाब देने की बनी रणनीति एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही : गिरीश चंद्र यादव लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा, इटावा के डीएफओ सहित दो की मौत, तीन घायल मुरादाबाद: कांठ के सिकंदराबाद में तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद एशियन गेम्स में भारत के पदक अभियान को गुलवीर, प्राची और विथ्या ने और बढ़ाया एशियन खेल : भारत 6 स्वर्ण सहित 53 पदकों के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर पहुंचा एशियन गेम्स : पुरुष 4x400 मीटर रिले में भारत को कांस्य, एथलेटिक्स अभियान का पदक के साथ अंत एशियन खेल : पूजा ने ऊंची कूद में जीता कांस्य, 24 साल बाद भारत को मिला पदक एशियन खेल : भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता स्वर्ण, 44 साल का पदक सिलसिला बरकरार एशियन खेल : भारत ने मिश्रित 4x100 मीटर रिले में जीता कांस्य, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड एशियन खेल : गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर में जीता कांस्य, एक ही खेलों में तीन व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने राशिफल : 30 सितंबर, 2026 पंचांग : 30 सितंबर, 2026 एशियन खेल : भारतीय एथलीट देव मीना ने पोल वॉल्ट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन आने वाले महीनों में घट सकता है : जेफ्री रॉबर्ट्स अमेरिका की परमाणु नीतियां दुनिया को परमाणु तबाही के कगार पर ले जा रहीं: उत्तर कोरिया मनांग में हिमस्खलन से 4 लोगों की मौत, 12 अब भी लापता, बर्फ में दबे लोगों की तलाश गर्भवती चाची की गला दबाकर हत्या कर गार्डन में शव को दफनाने वाला गिरफ्तार संपत्ति विवाद ने लिया खूनी मोड़: छोटे भाई ने बड़े भाई को चाकू से मार डाला

सिख विरोधी दंगा : जगदीश टाइटलर के खिलाफ गवाह से आंशिक जिरह, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

28 Sep 2026

नई दिल्ली, 28 सितंबर (इंद्रप्रस्थ न्यूज)। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को 1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े पुलबंगश गुरुद्वारा हिंसा के आरोपित जगदीश टाइटलर के खिलाफ दर्ज मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से एक गवाह का आंशिक क्रास-एग्जामिनेशन किया गया। जगदीश टाइटलर की बेटी के आईसीयू में भर्ती होने की वजह से गवाह का क्रास-एग्जामिनेशन पूरा नहीं हो सका। स्पेशल जज रुबी नीरज कुमार ने मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को करने का आदेश दिया।


सुनवाई के दौरान जगदीश टाइटलर की ओर से पेश वकील अनिल कुमार शर्मा ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के इंस्पेक्टर ऋषिराज शर्मा से आंशिक क्रास-एग्जामिनेशन किया। जब वे क्रास-एग्जामिनेशन कर रहे थे, उसी दौरान कोर्ट को सूचित किया गया कि टाइटलर की बेटी आईसीयू में भर्ती है और डॉक्टर ने टाइटलर को तत्काल अस्पताल बुलाया है। उसके बाद कोर्ट ने इंस्पेक्टर ऋषिराज शर्मा का क्रास-एग्जामिनेशन टालते हुए आगे का क्रास-एग्जामिनेशन 12 अक्टूबर को करने का आदेश दिया।


इसके पहले 12 मई को दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर संजय अरोड़ा का बयान दर्ज किया गया था। 12 जुलाई, 2025 को गवाह हरपाल कौर बेदी के बयान दर्ज किए गए थे। हरपाल कौर बेदी ने आरोपित जगदीश टाइटलर की कोर्ट में पहचान की थी। हरपाल कौर बेदी ने कहा था कि जगदीश टाइटलर की ओर से जान से मारने की धमकियां मिली, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हरपाल कौर ने घटना वाले दिन का वाकया बताते हुए कहा था कि पुलबंगश गुरुद्वारे पर जगदीश टाइटलर आया और उसने भीड़ को उकसाया। टाइटलर के उकसाने के बाद भीड़ ने गुरुद्वारा जलाया और तीन सिखों को मार डाला।


इस मामले की शिकायतकर्ता लखविंदर कौर ने अपने बयान में कहा था कि ग्रंथी सुरेंद्र सिंह ने उन्हें बताया कि उनके पति बादल सिंह की गुरुद्वारा पुलबंगश के पास भीड़ ने हत्या कर दी। जगदीश टाइटलर उस भीड़ को उकसा रहे थे और कह रहे थे कि सिखों को मार दो, उजाड़ दो, गुरुद्वारा को आग लगा दो।


सीबीआई के मुताबिक टाइटलर ने भीड़ को उकसाया था, जिसके बाद भीड़ ने पुलबंगश के गुरुद्वारे में आग लगा दी थी।

Latest News