इंद्रप्रस्थ न्यूज – ताज़ा हिंदी खबरें | राष्ट्रीय, राज्य, खेल, बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज
ताजा खबरें जुबिन नौटियाल बने पिता देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नई चुनौती अमित शाह ने बारापुला फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का किया उद्घाटन, दो नए फ्लाईओवर का शिलान्यास बंगाल में जेएमबी नेटवर्क की आशंका, एनआईए ने पांच ठिकानों पर चलाया तलाशी अभियान भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान शहीद असम : एनआईए ने कथित जिहादी संबंध के आरोप में असम के एक व्यक्ति को बरपेटा से किया गिरफ्तार भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये जेएमबी से जुड़े मामले में एनआईए ने असम के छह आरोपितों को फिर किया गिरफ्तार आईसीसीआर \'हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह\' में हिंदी निबंध प्रतियोगिता में श्रीलंका विद्यार्थी ने जीता प्रथम पुरस्कार एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गृह मंत्रालय के दो अधिकारी पकड़े गए करण वाही संग नाम जुड़ने पर उदिति सिंह ने दी सफाई नेपाल में भारी बारिश और बाढ़-भूस्खलन से 27 लोगों की मौत, 4 लापता सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ याचिका, अगले हफ्ते होगी सुनवाई पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का जलवा \'द वन\' की कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट, \'हनुमान अंश\' की पकड़ बरकरार वाराणसी में गंगा की लहरों में फिर उफान, जलस्तर चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा लगातार बारिश और खराब मौसम से विदेशी पर्यटकों ने बदली राह, मनांग से लौटने लगे हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ, चम्बा के साच पास में एक फुट तक ताजा हिमपात, मार्ग बंद, झांसी : सुकवा-ढुकवा डैम में तीन युवकों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी एशियन खेल 2026: भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल ने पुरुषों के +90 किग्रा वर्ग में जीता कांस्य सुलतानपुर में शिक्षक दंपति की गला काटकर हत्त्या पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी से शुरू करेंगी राजनीतिक पारी एशियन खेल 2026: अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में बनाई जगह, रजत पदक पक्का हिप्रः पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

सलमान खान से पैपराजी ने मांगी माफी

21 May 2026



बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पोस्ट और पैपराजी के साथ हुए विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी उनसे माफी मांगते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' की सक्सेस पार्टी का बताया जा रहा है।


सक्सेस पार्टी में दिखा बदला हुआ माहौल


वायरल वीडियो में सलमान खान और रितेश देशमुख कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने सलमान का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनसे माफी मांगते नजर आए। सलमान ने भी शांत अंदाज में उनकी बात सुनी और सहज प्रतिक्रिया दी। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


अस्पताल के बाहर भड़के थे सलमान खान


दरअसल, कुछ दिन पहले सलमान खान मुंबई के बांद्रा स्थित हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे, जहां पैपराजी ने उन्हें घेर लिया था। मीडिया फोटोग्राफर्स लगातार तस्वीरें लेने और उनकी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर सवाल पूछने लगे थे। इस दौरान सलमान नाराज हो गए और उन्होंने पैपराजी से सवाल किया था कि अगर उनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती हो तो क्या वे भी इसी तरह व्यवहार करेंगे। इसके बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी।